रेत माफियाओं ने डंपर से वन अमले पर किया जानलेवा हमला!..

Chautha Sthambh

रेत माफियाओं ने डंपर से वन अमले पर किया जानलेवा हमला!..

वन कर्मियों की मोटर सायकिल स्कूटी क्षतिग्रस्त वन अमले ने भागकर बचाई जान

तीन दिन तक देलाखारी पुलिस ने नही की कोई भी कार्यवाही!

चौथा स्तंभ (छिंदवाड़ा) जिलें में इन दिनों रेत माफियाओ के हौसले बुलंद है, आज पूरे जिलें में रेत माफिया रेत की तस्करी कर रहा है और खनिज विभाग के अधिकारी हाथ पैर हाथ रखे बैठे हैं ऐसा ही मामला देखने को मिला जंहा रेत माफिया वन क्षेत्रों से खुलेआम रेत की अवैध तस्करी कर रहे है तामिया वन क्षेत्र से अवैध रेत उत्खनन की खबरों के बीच रेत माफिया द्वारा वन अमले पर डंफर चढ़ाने की खबर चल रही है। पता चला है बीते 23 दिसंबर की रात्रि में हुई इस घटना को लेकर वन अमले ने लिखित शिकायत देलाखारी पुलिस चौकी प्रभारी कों देने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नही की बस जांच की बात का रट्टा लगा हुआ है..

- Advertisement -
  • वन विभाग ने तीन महिनों में की ताबड़तोड़ कार्रवाई…!

    बीते तीन महीनों में तीन ट्रैक्टर वन विभाग ने वन क्षेत्र से पकड़े है इसी हताशा में रेत माफिया जानलेवा हमले पर उतारू होते दिख रहे है सूत्रों की माने तो कुछ कथित नेता इस मामले मे पर्दे के पीछे से चाल डाल कर ध्यान हटाने के लिए प्रयासरत है!

    क्या है पूरा मामला :-
    तामिया वन परिक्षेत्र के कुआंबादला सर्किल के वन अमले को मुखबिर से वन क्षेत्र से अवैध रेत उत्खनन परिवहन की सूचना मिली मुखबिर की सूचना पर कुआबादला परिक्षेत्र सहायक (डिप्टी रेंजर) फुलभान शाह इनवाती बांगई बीट प्रभारी एंव वनरक्षक महेन्द्र सिंह बघेल भांडी बीट प्रभारी वनरक्षक रामदास शर्मा चौकीदार सुमनसी धुर्वे बांगई संतोष धुर्वे बांगई मंसाराम धुर्वे भांडी दिनांक 23 दिसंबर 2025 रात्रि लगभग 01 बजे को कक्ष क्रमांक पी-227 में जमरूस नदी से अवैध रेत परिवहन करते रात्री में गाड़ीयों की लाईट देखकर पहुंचे। जहां मिनी ट्रक (डंफर) नदी से भागता हुआ दिखाई दिया वन विभाग का दल डम्फर के नजदीक पहुँचता उससे पहले वाहन (डम्फर) चालक बांगई निवासी पंकज उइके के खेत में जाकर रेत खाली कर दी गई डंफर चालक के पास से रेत परिवहन से सम्बंधित कोई वेध कागजात नहीं पाए गए। इसी दौरान वाहन मालिक रोहित साहू पिता स्व.जगदीश साहू साकिन बिजारी वहां पहुंच कर वाहन चालक को वन अमले पर वाहन चढा कर जानलेवा हमला करने के साथ मौके से जबरन डंफर लेकर भाग जाने को कहा इसके बाद डंफर वाहन चालक ने वन अमला के दो दोपहिया वाहन को टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया इस तरीके से जान लेने की कोशिश डम्फर से टक्कर कर वन अमला के दो पहिया वाहनों को हांनि हुई इस दौरान वन अमला के बांगई वनरक्षक महेन्द्रसिंह बघेल और उनके सहयोगी चौकीदार सुमनसी धुर्वे के पैर में चोटे आई वन अमले द्वारा भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई गई रात्री के कारण वाहन का (डंफर) नंबर स्पष्ट दिखाई नही दिया लाल पीले रंग के डंफर में 8828 लिखा दिखाई दे रहा है वन अमले ने इस घटना की सूचना वन परिक्षेत्र अधिकारी तामिया को तत्काल देकर घायलों का उपचार कराया

    वन विभाग ने पुलिस चौकी में किया शिकायत…

    घटना के बाद वन अमले ने तामिया थाने की देलाखारी पुलिस चौकी में जानलेवा हमला करने के साथ शासकीय कार्य में बाधा,वन क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन परिवहन करने की लिखित सूचना के साथ जीपीएस रीडिंग मौके की फोटो क्षतिग्रस्त वाहन का फोटो घायलों कें उपचार दस्तावेज देकर भारतीय न्याय सहिता की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपीयो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने की गुहार लगाई थी लेकिन तीन दिन बाद भी पुलिस ने नहीं किया कोई करवाई…

    पुलिस के संरक्षण में हो रही है रेत की तस्करी, रेत चोरो के हौंसले बुलंद!

    तामिया में रेत चोरो के हौसले बुलंद है पुलिस और राजस्व की साठगांठ लेनदेन के कारण संरक्षण मिला रहा है फारेस्ट टीम पर जानलेवा हमले की लिखित सूचना दिए तीन दिन होने के बाद भी देलाखारी पुलिस चौकी प्रभारी मयंक उइके ने कार्यवाही नहीं कि बल्कि कहा मामले की जांच की जा रही है बीते 27 अक्टूबर को दुर्गेश यदुवंशी द्वारा ट्रेक्टर पकड़ने ले दौरान डिप्टी रेंजर फुलभान इनवाती की जानलेवा हमले की शिकायत पर भी चौकी प्रभारी ने कोई कार्यवाही नही की

    वन विभाग ने शिकंजा कसा तीन महीने में तीन ट्रैक्टर पकड़े…

    वन विभाग तामिया परिक्षेत्र के बांगई और मढकाढाना के खुट्टी ग्राम में वन क्षेत्र से अवैध रेंत परिवहन मामले में तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए थे। दिनांक 22 सितंबर को धुसावानी का एक ट्रैक्टर,27 अक्टूबर दुर्गेश यदुवंशी का ट्रैक्टर पकड़ा गया इस मामले में डिप्टी रेंजर फुलभान शाह इवनाती पर दुर्गेश द्वारा हमला करने की शिकायत भी देलाखारी चौकी में हुई थी। इसी तरह बीते 16 दिसबर को धुर्वे कृषि फार्म लिखा ट्रैक्टर भी जब्त किया था जिसका प्रकरण पंजीबद्ध हुआ है.. माफियाओं ने डंपर से वन अमले पर किया जानलेवा हमला!..

    तामिया वन परिक्षेत्र के कुआंबादला सर्किल के वन अमले को मुखबिर से वन क्षेत्र से अवैध रेत उत्खनन परिवहन की सूचना मिली मुखबिर की सूचना पर कुआबादला परिक्षेत्र सहायक (डिप्टी रेंजर) फुलभान शाह इनवाती बांगई बीट प्रभारी एंव वनरक्षक महेन्द्र सिंह बघेल भांडी बीट प्रभारी वनरक्षक रामदास शर्मा चौकीदार सुमनसी धुर्वे बांगई संतोष धुर्वे बांगई मंसाराम धुर्वे भांडी दिनांक 23 दिसंबर 2025 रात्रि लगभग 01 बजे को कक्ष क्रमांक पी-227 में जमरूस नदी से अवैध रेत परिवहन करते रात्री में गाड़ीयों की लाईट देखकर पहुंचे। जहां मिनी ट्रक (डंफर) नदी से भागता हुआ दिखाई दिया वन विभाग का दल डम्फर के नजदीक पहुँचता उससे पहले वाहन (डम्फर) चालक बांगई निवासी पंकज उइके के खेत में जाकर रेत खाली कर दी गई डंफर चालक के पास से रेत परिवहन से सम्बंधित कोई वेध कागजात नहीं पाए गए। इसी दौरान वाहन मालिक रोहित साहू पिता स्व.जगदीश साहू साकिन बिजारी वहां पहुंच कर वाहन चालक को वन अमले पर वाहन चढा कर जानलेवा हमला करने के साथ मौके से जबरन डंफर लेकर भाग जाने को कहा इसके बाद डंफर वाहन चालक ने वन अमला के दो दोपहिया वाहन को टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया इस तरीके से जान लेने की कोशिश डम्फर से टक्कर कर वन अमला के दो पहिया वाहनों को हांनि हुई इस दौरान वन अमला के बांगई वनरक्षक महेन्द्रसिंह बघेल और उनके सहयोगी चौकीदार सुमनसी धुर्वे के पैर में चोटे आई वन अमले द्वारा भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई गई रात्री के कारण वाहन का (डंफर) नंबर स्पष्ट दिखाई नही दिया लाल पीले रंग के डंफर में 8828 लिखा दिखाई दे रहा है वन अमले ने इस घटना की सूचना वन परिक्षेत्र अधिकारी तामिया को तत्काल देकर घायलों का उपचार कराया

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *