धोखाधड़ी कर किसान से ट्रेक्टर एवम् ट्रॉली लेकर गए जालसाज ने उड़ाया किसान और पुलिस का मखौल किसान को थमाया खिलौना ट्रेक्टर और ट्रॉली
चौथा स्तंभ (छिंदवाड़ा:-)पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज एक अजीब मामला प्रकाश में आया जब दो किसान बन्धु रंजीत रविकर और निशांत रविकर खिलौना ट्रेक्टर ट्रोली लेकर ज्ञापन देने पुलिस अधीक्षक के कार्यलय जा पहुंचे जहां उन्होंने बताया कि वे देहात पुलिस थाना अंतर्गत बजरंग नगर के निवासी है उन्होंने लगभग ३ वर्ष पूर्व एक ट्रेक्टर एवम् ट्रोली खरीदा था जिसका उपयोग वे अपने खेतों की जुताई,बुआई और बखेरने के काम पर लेते थे खेती के काम के बाद बाकी समय ट्रेक्टर एवम् ट्रोली घर पर खड़े रखते थे
इसी बात का फायदा उठाकर एक जालसाज राजा डेहरिया जो कि देहात थाना अंतर्गत मानिया खापा निवासी है वह आया और हमे झांसे में लेकर ट्रेक्टर,ट्रोली किराए पर लेने की इच्छा जताई हमारे मना करने पर उसने हमें झांसे में लेकर जबरदस्ती उक्त ट्रेक्टर,ट्रोली हमारे घर से ले गया और दूसरे दिन हमलोग ट्रेक्टर,ट्रोली मांगने गए तो राजा देहरिया बोला आप नोटरी वकील के पास चलो अपन किरायानामा बनवा लेते है और मै आपको हर महीने किराया दूंगा हम उसके झांसे में आकर नोटरी वकील साहब के पास गए जहां उक्त ट्रैक्टर और ट्रोली का विधिवत किरायनामा एग्रीमेंट बनाया गया
आरोपी राजा डेहारिया ने लगभग मात्र ३ महीने ही हमे किराया दिया उसके बाद आज दिनांक तक ना किराया दिया है ना ही हमारा ट्रैक्टर और ट्रोली हमें वापस कर रहा है इस बात की पूरे २ वर्ष में कई बार पुलिस थाना से शिकायत कर चुके है पर किन्तु हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है अब तो राजा देहारिया ने हद पार करते हुए हमारा और पुलिस का भी मजाक बना दिया है दोनों किसान बन्धु ने बताया कि हम दोनों भाई निशांत और रंजीत अपने चाचा कोमल प्रसाद के साथ गत दिवस राजा के घर ट्रेक्टर,ट्रोली मांगने गए तो उसने हमें बच्चो के खेलने वाला खिलौना ट्रेक्टर एवम् ट्रोली देते हुए बोला ये लो तुम्हारा ट्रेक्टर,ट्रोली और अब दोबारा मेरे पास आए तो जान से मार दूंगा मेरा थाना पुलिस कुछ नहीं कर सकती सब बिके हुए है तुम्हारी शिकायत के बाद भी २साल में किसी पुलिस वाले ने मेरा कुछ नहीं उखाड़ पाया है


