सहायक आयुक्त जनजातीय विभाग छिंदवाड़ा ने हर्रई बीईओ से मांगा स्पष्टीकरण…..

Chautha Sthambh

सहायक आयुक्त जनजातीय विभाग ने हर्रई बीईओ से मांगा स्पष्टीकरण…..

हर्रई ब्लॉक के शिक्षकों की शिकायत पर विभाग ने दिया नोटिस….शिक्षकों की शिकायतों पर विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण….

चौथा स्तंभ (छिंदवाड़ा) मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिलें के जनजातीय विभाग एक बार फिर सुर्खियों में नजर आ रहा है। इस बार हर्रई ब्लॉक के सेंकडो शिक्षक ने एक साथ मिलकर विकासखंड में पदस्थ विकास खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) प्रकाश कलम्बे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस से लगता है कि बीईओ प्रकाश कलम्बे की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

शिक्षकों ने आखिर क्यों दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन…

- Advertisement -
  • हर्रई ब्लॉक के शिक्षकों के द्वारा सामूहिक तौर पर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार हर्रई को सौंपे गए ज्ञापन के बाद अब जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त सतेंद्र सिंह मरकाम ने उन्हें स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है।

    हर्रई ब्लॉक में शिक्षक एंव बीईओ के बीच चल रहा दंगल…?

    जी हाँ हम बात कर रहे है। हर्रई में चल रही शिक्षकों का आरोप प्रत्यारोप के बीच बच्चों का भबिष्य संकट में नजर आ रहा है, शिक्षक स्कूल छोडकर धरना एवं ज्ञापन दे रहे हैं उन्हें बच्चों के भविष्य की कोई चिंता नहीं है, इसलिए कहना गलत नही होगा, कि इन दिनों जनजातीय विभाग राजनीती का अखंडा बन गया है कभी समय पर स्कूल में शिक्षक नही पंहुचते उसकी शिकायत तो कभी शिक्षकों पर बीईओ की शिकायत की जा रही है, लेकिन ना विभाग को आदिवासी छात्र-छात्राओं की कोई चिंता नहीं है, उन की पढाई प्रभावित हो रही है…सूत्रो की जानकारी के अनुसार कुछ शिक्षक इस मामलें में राजनीति करते नजर आ रहे है, क्योंकि सूत्रों की जानकारी के अनुसार बीईओ प्रकाश कलम्बे को हटाने का बड़ा षड्यंत्र रचा गया है जिसके के लिए ब्लॉक में कुछ शिक्षकों को इस काम में लगया गया है। ये हम नही ब्लॉक के कुछ जानकर बता रहे है…

    शिक्षकों ने तहसीलदार को दिए ज्ञापन में लगाए बीईओ पर लगाए गंभीर आरोप..

    तहसीलदार को दिए ज्ञापन में हर्रई विकासखंड के शिक्षकों ने तहसीलदार हर्रई को ज्ञापन सौंपकर BEO पर गंभीर आरोप लगाए थे। ज्ञापन में कहा गया था कि डीए एरियर एवं क्रमोन्नति एरियर का भुगतान नहीं किया जा रहा है, कुछ शिक्षकों का वेतन रोका गया है, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों (दैनिक मजदूरों) को पिछले छह माह से वेतन नहीं मिला है। तथा कंप्यूटर ऑपरेटरों को अगस्त माह से भुगतान नहीं हुआ है।

    बीईओ पर रिश्वत एवं चंदा वसूली का आप कितना सही या गलत…?

    हर्रई ब्लॉक के शिक्षकों ने बीईओ पर लगाए गए आरोप में कहा है की बीईओ उनसे रिश्वत एवं चंदा बसूली कर रहे हैं यह कितना सही या गलत है यह तो जांच का विषय है जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि कौन गलत और कौन सही है। रिश्वत और चंदा वसूली के आरोप शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि—लंबित स्वत्वों के भुगतान के लिए रिश्वत मांगी जाती है संकुल प्राचार्यों से चंदा वसूला किया जा रहा है। एनपीएस की राशि समय पर जमा नहीं की जा रही

    सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने इन आचरण नियमों के उल्लंघन का आरोप को गंभीर मानते हुए सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, छिंदवाड़ा द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि यह कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (उपनियम 1 के खंड एक, दो एवं तीन) के विरुद्ध होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है।

    दस्तावेजों सहित जवाब तलब नोटिस में प्रकाश कलम्बे को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल समस्त तथ्यों के साथ दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करें। स्पष्ट किया गया है कि यदि उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया अथवा उत्तर संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उनके विरुद्ध मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *