लोकायुक्त टीम जबलपुर के द्वारा सतेंद्र जैन को राशि रूपये 10000/- लेते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद कलेक्टर ने किया निलंबित…

Chautha Sthambh

लोकायुक्त टीम जबलपुर के द्वारा सतेंद्र जैन को राशि रूपये 10000/- लेते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद कलेक्टर ने किया निलंबित…

छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ)
दिनांक 24.12.2025 के माध्यम से सत्येन्द्र जैन, बीएसी, जनपद शिक्षा केन्द्र अमरवाड़ा, जिला छिंदवाड़ा को लोकायुक्त टीम जबलपुर के द्वारा राशि रूपये 10000/- लेते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने पर गिरफ्तार होने की खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने से श्री सत्येन्द्र जैन, की बीएसी, जनपद शिक्षा केन्द्र अमरवाड़ा, के पद से प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए उनकी सेवाएं मूल विभाग कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी छिंदवाड़ा को सौंपी गई है। श्री सत्येन्द्र जैन का उक्त कृत्य म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होकर गंभीर कदाचरण एवं आपराधिक अवचार की श्रेणी में आता है।

श्री सत्येन्द्र जैन (AG7056), माध्यमिक शिक्षक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, छिंदवाड़ा को लोकायुक्त टीम जबलपुर के द्वारा राशि रूपये 10000/- लेते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त होने पर, म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियन्त्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) के प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में श्री सत्येन्द्र जैन, माध्यमिक शिक्षक का मुख्यालय, कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी, छिंदवाड़ा, जिला छिंदवाड़ा नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *