शिक्षकों का फूटा गुस्सा रिश्वतखोर विकासखंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ आज सैकड़ो शिक्षक सड़क पर…
बीईओ हटाओ, शिक्षकों को बचाओं… के लगे नारे
हर्रई ब्लॉक के सैकड़ो शिक्षक उतरे सडक पर.. बीईओ प्रकाश कलंबे के प्रताड़ना से हुए परेशान…
हर्रई विकासखंड के शिक्षकों ने बीईओ पर लगाया गंभीर आरोप…
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) जिलें के हर्रई विकासखंड में आज दो सौ से तीन सौ शिक्षक बीईओ प्रकाश कलंबे से प्रताड़ित होकर हर्रई मुख्यालय की सडक पर उतर गयें और सडक पर बीईओ हटाओ, शिक्षक बचाओ के नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया..

आखिर क्यों उतरे बीईओ प्रकाश कंलबे के खिलाफ सेंकडो शिक्षक…
हर्रई विकासखंड मुख्यालय पर आज दो/तीन सौ शिक्षक /शिक्षिकाओं ने सडक पर नारेबाजी करते हुए, बीईओ के हटाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम पर तहसीलदार को
ज्ञापन सौपा और विकासखंड शिक्षा अधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगाये है, कहा कि बीईओ शिक्षकों को प्रताडित कर रहे है और शिक्षकों का कई बरसों से सेवा पुस्तिका संधारण, सत्यापन, एरियर,डीए भुगतान और क्रमोन्नति लाभ लंबित है, हर काम के लिए खुलकर रिश्वत की मांग करते हैं और बीईओ के द्वारा अभी विकासखंड ऑफिस में हनुमान मंदिर के निर्माण करवाया जा रहा है जिसके लिए अतिथि शिक्षक, शिक्षक, प्राचार्य एंव संकुल प्राचार्य से चंदा की बसूली की जा रही है और जो चंदा नहीं दे रहे है उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है तथा सस्पेंड करने की धमकी दी जाती है
बीईओ ऑफिस के बाबू
के माध्यम से रिश्वत की मांग की जाती है…
हर्रई ब्लॉक के शिक्षकों ने बताया की बीईओ प्रकाश कंलबे आपने ऑफिस के बाबू के द्वारा रिश्वत की मांग की जाती है और कहा जाता है कि जब तक पैसे नहीं देते तब तक आपकी क्रमोन्नति एंव एरियस की राशि निकलने के लिए आपको 3% देना होगा, एंव सातवें वेतन की रुकी हुई दो किस्त एंव समय समय पर बड़े हुए डीए की एरियस की राशि तथा नवीन शिक्षक संवर्ग के दो महिने का वेतन तक नहीं निकला गया है एंव NPS की राशि का समय समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है जिसका भुगतान करने के लिए रिश्वत की मांग की जाती है ऐसा शिक्षकों ने आरोप लगाया है…
बीईओ कहते जंहा शिकायत करना है कर लो मेरा कुछ नहीं होगा…
हर्रई विकासखंड के शिक्षकों का कहना है कि
विकासखंड शिक्षा अधिकारी कहते हैं कि आप सैकड़ो में नहीं पूरे ब्लॉक के शिक्षक /शिक्षकाओं भी मिलकर धरना प्रदर्शन करोगे तब भी मेरा कुछ नहीं होगा और मुझे कोई नहीं हटा सकते क्योंकि में यहां 10/15 सालों से बीईओ के पद पर पदस्थ हुँ तुम्हारे जैसे हजारों आयें और चले गये है…

हर्रई ब्लॉक के सेंकडो शिक्षक/शिक्षिकाओं
ने मुख्यमंत्री के नाम पर तहसीलदार एंव विधायक को ज्ञापन….
हर्रई ब्लॉक के शिक्षक/शिक्षिकाओं का लगता है आज वर्षों बाद गुस्सा फूट पड़ा और सेंकडो की संख्या में शिक्षक/शिक्षिका हर्रई मुख्यालय की सड़क पर रैली निकलकर नारेबाजी करते हुए नजर आए और कहते रहे कि रिश्वतखोर हर्रई छोड के नारे लगाते नजर आयें और मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन तहसीलदार को दिए एंव विधायक निवास मैं पहुंच कर भी विधायक महोदय को ज्ञापन दिए एवं रिश्वतखोर विकासखंड शिक्षा अधिकारी को हटाने की मांग आज विधायक कमलेश प्रताप शाह से किया है अब देखना है ऐसे विकासखंड शिक्षा अधिकारी जिनके खिलाफ आज सेंकडो शिक्षक/शिक्षिका सडको पर उतर गयें क्या उनको विभाग हटाता है या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा…


