जिलें के खनिज मटेरियल सप्लायर बना रहे खनिज अधिकारी पर दबाव ..?
मटेरियल सप्लायर भी कार्रवाई को लेकर अड़े,
खनिज अधिकारी के खिलाफ मटेरियल सप्लायर…..
कलेक्टर के अल्टीमेटम के बाद गिट्टी कानपाई को लेकर दिन भर चली टसल…
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिलें के खनिज विभाग के अधिकारी की कर भाई के खिलाफ पूरे जिले के खनिज सप्लायर सामने आए और खनिज अधिकारी की कलेक्टर से शिकायत किया और खनिज अधिकारी पर कार्रवाई पर अली नजर आ रहे हैं…
खनिज सप्लायरों का कहना है कि खनिज अधिकारी ने किया गलत कार्रवाई …
विगत दिनों पहले खनिज अधिकारी ने एक ट्रक को रोका और उसमें अधिक मात्र गिट्टी ले जाने पर ओवरलोड का कैसे बना दिया इसके खिलाफ जिले भर के खनिज सप्लायर ने इस कार्यवाही को गलत बताते हुए जिला कलेक्टर से शिकायत किया थे। मटेरियल सप्लायरों की शिकायत के बाद सोमवार को कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने तुरंत नपाई के आदेश माईनिंग अधिकारी को दिए थे। कलेक्टर की फटकार के बाद तुरंत ही गिट्टी की नपाई की लेकिन बेवजह की कार्रवाई से त्रस्त हो चुके सप्लायर इस बार आरपार की लड़ाई में थे।
मंगलवार देर रात तक चली नपाई….
खनिज विभाग के द्वारा
मंगलवार को दो बार डंपर की नपाई कराई गई, लेकिन दोनों ही बार डंपर में मौजूद गिट्टी का अलग अलग माप सामने आया। बताया जा रहा है कि आज इस पूरे मामले की रिपोर्ट कलेक्टर श्रीनारायण को सौंपी जाएगी।
मटेरियल सप्लायर ने दर्ज कराई थी शिकायत….
मटेरियल सप्लायरों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि खनिज अधिकारी रविंद्र परमार द्वारा रॉयल्टी होने के बावजूद प्रकरण बनाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि डंपर में क्षमता से अधिक गिट्टी भरी हुई है। जबकि सप्लायरों का कहना था कि ऐसा कुछ नहीं है। सिर्फ सप्लायरों पर दबाव बनाने के लिए खनिज विभाग का अमला लंबे समय से ऐसी कार्रवाई कर रहा है। जिससे अब वे त्रस्त हो चुके हैं। शिकायत के बाद कलेक्टर ने माइनिंग अधिकारी को डंपर में मौजूद गिट्टी की जांच के आदेश दिए थे। मंगलवार को सांवरी चौकी में दो बार जांच हुई। जिसकी रिपोर्ट से आज कलेक्टर श्रीनारायण को अवगत कराया जाएगा।

