हर्रई बीईओ की तानाशाही और भ्रष्टाचार ने कामकाज की रीढ तोड दी…?

Chautha Sthambh

हर्रई विकासखंड के शिक्षकों ने बीईओ पर लगाया गंभीर आरोप

छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के हर्रई
विकासखंड में शिक्षकों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगाये है, उनका कहना है कि कई बरसों से सेवा पुस्तिका संधारण, सत्यापन, एरियर,डीए भुगतान और क्रमोन्नति लाभ लंबित है ये समस्या विगत पाँच वर्षों से चल रही है जिसकी शिकायत कई बार बीईओ हर्रई को अवगत कर दियें है लेकिन उनका कहना है कि ये काम संकुल प्राचार्य का है में कुछ नही कर सकता हुँ, लेकिन शिक्षकों का कहना है कि अधिकांश संकुल केंद्र के डीडी पावर बीईओ हर्रई के पास है लेकिन फिर भी हीला हवाली करते हैं और ब्लॉक के शिक्षकों को परेशान कर रहे है…

हर्रई ब्लॉक के शिक्षकों ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन….
आज जिला मुख्यालय में दर्जनों की संख्या में हर्रई विकासखंड के शिक्षक कलेक्टर कार्यालय में बीईओ हर्रई से परेशान होकर आज कलेक्ट्रेट कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे उनकी मांग है कि विगत तीन बरसों से हमें बीईओ हर्रई प्रताड़ित कर रहे हैं क्योंकि ब्लॉक के अधिकाशं शिक्षकों की सेवा पुस्तिका संधारण के लेकर, सत्यापन, एरियर,डीए भुगतान और क्रमोन्नति लाभ ऐसे कई हमारे काम है जो हर्रई के विकासखंड शिक्षा अधिकारी हमारे काम नही कर रहे है…

द्वारका प्रसाद डेहरिया प्राथमिक शिक्षक अंडोल

- Advertisement -
  • मोहबे, नीरज का बडा खेल शिक्षकों को करते है प्रताड़ित…
    हर्रई विकासखंड के शिक्षा अधिकारी से प्रताड़ित होकर दर्जन शिक्षक आज कलेक्ट कार्यालय छिंदवाड़ा आए और उन्होंने विकासखंड शिक्षा अधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विकासखंड कार्यालय में दो ऐसे (बाबू )है जो हर काम के लिए पैसे की मांग करते हैं और नही देते तो हमारी फाइल वर्षों तक लटकाए रखने हैं जिससे परेशान होकर आज हम जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा आए जिसमें हमारे द्वारा कलेक्ट महोदय एवं जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त को ज्ञापन दिए है। शिकायप पत्र सौंपते हुए बीईओ को हटाने की मांग की हैं। चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई, तो शिक्षक संघ सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा। आज शिकायत पत्र देते हुए शिक्षकों ने खुलकर कहा कि बीईओ


    15 सालों से एक ही जगह पदस्थ है और इन्हे हटाने वाला कोई नही ऐसा शिक्षकों का कहना है

    विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बिना पैसे की नहीं होता कोई काम…?

    सूत्रों का कहना है कि छिंदवाड़ा जिलें के हर्रई विकासखंड के ब्लाक शिक्षा अधिकारी को हटाने की कोई सोच ही नही सकता और यदि किसी ने सोचा तो वो खुद हट जाता है ऐसा हम नही सूत्रों का कहना है कि हर्रई ब्लॉक के दंबग बीईओ को कोई नही हटा सकता है…

    फाइल तभी चलती है जब रुपये चलते हैं।”

    सूत्रों की जानकारी के अनुसार विकासखंड शिक्षा अधिकारी
    कार्यालय के कर्मचारी खुलेआम रिश्वत मांगते हैं, बिल जमा करने पर रसीद नहीं देते और दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। शिक्षकों का आरोप है कि कोई आवेदन हो, वेतन अद्यतन या एरियर की मंजूरी हर जगह ‘नकदी की भाषा’ ही चलती है। कभी फाइल गायब कर दी जाती है, तो कभी हस्ताक्षर के नाम पर रोका जाता है। यह ऑफिस अब “घूस और धौंस” का पर्याय बन गया है। शिक्षक सवाल उठा रहे हैं कि क्या शिक्षा विभाग अब लूट का जरिया बन गया है?

    शिक्षकों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि तीन वर्षों से सेवा पुस्तिका संधारण,डीए एरियर और क्रमोन्नति लाभ का भुगतान नहीं हुआ है। शिक्षकों की सेवापुस्तिका ऑनलाइन अपडेट नहीं की जा रही, जिससे वेतनमान अटका पड़ा है। इस देरी के कारण बैंक लोन की किस्तें समय पर नहीं भर पा रहे हैं और उनका सिविल स्कोर खराब हो रहा है। यानी बीईओ की लापरवाही ने शिक्षकों को न सिर्फ मानसिक बल्कि आर्थिक झटका भी दिया है।
    शिक्षकों ने बीईओ को हटाने की मांग किया है क“उनका कहना है कि बीईओ हटाओ, शिक्षा बचाओ” । शिक्षकों का कहना है कि बीईओ की तानाशाही और भ्रष्टाचार ने कामकाज की रीढ़ तोड़ दी है। कई बार मौखिक शिकायतें की गईं, पर कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा है। इस शिकायत के पीछे सिर्फ गुस्सा नहीं, बल्कि व्यवस्था के प्रति टूटा हुआ भरोसा है।

    शिक्षकों ने गंभीर आरोप लगाया कि कि बीईओ कार्यालय में पदस्थ अधिकारी शिक्षकों को धमकाते हैं। वेतन या फाइल के नाम पर ‘ऊपर की बात’ कहकर डराने का प्रयास किया जाता है। अगर पैसे देने से इनकार किया जाए तो अगले दिन उनका काम ही गायब मिल जाता है।

    विकासखंड शिक्षा अधिकारी का कहना..

    जब इस बिषय में हर्रई विकासखंड शिक्षा अधिकारी से दूरभाष में चर्चा हुई तो उनका कहना है कि यह मेरा काम नहीं है यह सब काम संकुल केंद्र प्राचार्या करते हैं मैं इसमें क्या कर सकता हूं, इन शिक्षकों का काम उनके संकुल केन्द्रो में ही होता है यदि मेरे पास उनकी फाईल आयेगी तो में क्यों रोकूंगा..

    श्री प्रकाश कालंबे

    विकासखंड शिक्षा अधिकारी हर्रई

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *