उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री श्री इंदर सिंह परमार 24 दिसंबर को आयेंगे छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा(चौथा स्तंभ) भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री श्री इंदर सिंह परमार 24 दिसंबर को छिंदवाड़ा आयेंगे। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री श्री इंदर सिंह परमार सड़क मार्ग से चौरई होते हुए दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर छिंदवाड़ा सर्किट हाउस पहुंचेंगे जहां भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत कर मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि श्री परमार दोपहर 3 बजे स्थानीय वृंदावन लॉन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महाकौशल प्रांत के अधिवेशन में भाग लेंगे। जिसके उपरान्त श्री परमार शाम 5 बजे बैतूल होते हुए भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से स्थानीय सर्किट हाउस पहुंचकर उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री श्री इंदर सिंह परमार के स्वागत कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।
