पांढुर्ना (चौथा स्तंभ)14 दिसंबर तक बेंगलुरु में आयोजित हिमालया ओलंपियाड योगा नेशनल प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देवयानी शेंडे की उपलब्धि ने न केवल एम.पी. ट्रांसको बल्कि मध्यप्रदेश को भी राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया है।

एम पी ट्रांसको प्रबंध संचालक ने दी बधाई—
कुमारी देवयानी की राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि देवयानी की यह सफलता न केवल विद्युत परिवार बल्कि सम्पूर्ण एमपी ट्रांसको के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी देवयानी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करती रहेंगी।
