मंत्री श्री सारंग का एक दिवसीय पांढुर्णा, छिंदवाड़ा एवं सिवनी प्रवास कार्यक्रम

Chautha Sthambh

मंत्री श्री सारंग का एक दिवसीय पांढुर्णा, छिंदवाड़ा एवं सिवनी प्रवास कार्यक्रम

भोपाल (चौथा स्तंभ )

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग सोमवार, 22 दिसंबर 2025 को पांढुर्णा, छिंदवाड़ा एवं सिवनी के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री श्री सारंग प्रातः सौंसर अंतर्गत श्री हनुमान मंदिर, जामसावली में देव दर्शन करेंगे। इसके पश्चात छिंदवाड़ा पहुंचकर पोला ग्राउंड (दशहरा मैदान) में सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का समापन करेंगे। छिंदवाड़ा में कायस्थ समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम एवं संतोषी माता मंदिर में धर्म ध्वजा अनावरण कार्यक्रम में भी सहभागिता करेंगे।

दोपहर बाद मंत्री श्री सारंग सिवनी पहुंचकर आगमन एवं स्वागत कार्यक्रम के उपरांत 42वीं राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। सिवनी में नगर पालिका अंतर्गत मठ मंदिर तालाब सौंदर्यीकरण कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं की बैठक तथा सी.व्ही. रमन वार्ड में सड़क लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

- Advertisement -
  • सायंकाल मंत्री श्री सारंग सिवनी से जबलपुर प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस, जबलपुर में करेंगे।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *