पंचायतों में भ्रष्टाचार:चैक डैम, तालाब और रपटा के नाम पर करोड़ों हड़पे,

Chautha Sthambh

पंचायतों में भ्रष्टाचार:चैक डैम, तालाब और रपटा के नाम पर करोड़ों हड़पे,

सरपंच /सहायक सचिव का कारनामा… दो साल पहले बना चेक डैम में उसी जगह फिर बना रही तालाब…

बिछुआ विकासखंड के कपूरखेडा ग्राम पंचायत का मामला…
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पंचायत में इन दिनों खुलेआम भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है, ऐसा ही एक मामला आदिवासी विकासखंड बिछुआ के ग्राम पंचायत कपूरखेडा में देखने को मिला जंहा वर्ष 21-22 में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी के तहत चैक डेम का निर्माण कराया गया था जिसकी आईडी क्रंमाक 9626 टी. एस 309651 दिनांक 07/06/2021 को हुआ था और सेवक के खेत के पास बिछवी में चैक डेम बनाया गया था जिसका काम भी पूरा हो गया था लेकिन सरपंच एंव सहायक सचिव एंव विभागीय इंजीनियर की मिलीभगत से वर्ष 2025 में इसी जगह पर दोबारा मनरेगा के तहत इसी जगह पर तालाब निर्माण करने लगे जबकि यंहा पहले से ही चैक डेम बना हुआ था…

रातों रात जेसीबी से सहायक सचिव ने कराया काम…
इन दिनों आदिवासी विकासखंड बिछुआ की पंचायत में खुलेआम भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है यंहा प्रशासनिक अधिकारी की कोई पकड़ नहीं है बल्कि प्रशासनिक अधिकारी की मिलीभगत से सरपंच सचिव इन दोनों खुलेआम भ्रष्टाचार कर रहे हैं लेकिन इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है क्योंकि इन कामों में पंचायत के इंस्पेक्टर की खुली मिली भगत है, इसलिए मजदूरों की जगह इन दिनों जेसीबी से काम हो रहा है कुछ दिनों के लिए मजदूर लगा लिया जाता है और बाकी सभी काम जेसीबी से होता है….

- Advertisement -

  • विकासखंड बिछुआ में मनरेगा का हो रहा है खुला उल्लंघन….

    बिछुआ विकासखंड की पंचायत में इन दिनों मनरेगा के तहत हो रहे कामों में जेसीबी मशीन का उपयोग है रहा है सिर्फ दिखावे के लिए कुछ दिन मजदूरों से काम कराया जाता है बाकी फिर फर्जी हाजिरी भरकर मजदूरों के नाम से पैसा निकाल लिया जाता है…

    चैक डेम में एक बूंद पानी नही फिर भी उसी जगह बना रहे तालाब…

    बिछुआ विकासखंड की ग्राम पंचायत कपूरखेडा में दो साल पहले सेवक के खेत के पास बिछवी में चैक डेम बनाया गया था जिसमें आज एक बूंद पानी भी नही है लेकिन सरपंच /सचिव सचिव एंव पंचायत इंजीनियर की मिलीभगत से फिर उसी जगह रातों रात जेसीबी चलाकर उसी जगह फिर लाखों की राशि से तालाब का निर्माण कर रहे हैं दिखावा के लिए कुछ मजदूर लगाकर काम कर रहे हैं…

    पंचायत के मेट महिला ने भी कहा जेसीबी से हुआ है काम….

    बिछुआ की कपूरखेडा में चल रहे तालाब निर्माण में इन दिनों भारी भ्रष्टाचार हो रहा है क्योंकि मजदूरों की जगह यहा जेसीबी से काम हुआ है और दिखावा के लिए कुछ दिन मजदूरों से काम कराया जाता है और पूरी राशि का सरपंच/सचिव एंव जनपद के अधिकारी एंव इंजीनियर मिलीभगत कर राशि बंदर बांट कर देते हैं, इसलिए कहना गलत नही होगा कि इन दिनों
    स्टाप डैम, तालाब और रपटा के नाम पर करोड़ों हड़प रहे है सरपंच / सचिव और विभागीय इंजीनियर.

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *