खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग की प्रमुख उपस्थिति में कल होगा सांसद खेल महोत्सव का समापन
- छिन्दवाड़ा मुख्यालय में आयोजित हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ)प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में फीट इंडिया के माध्यम से जिलें सहित प्रदेश और देश में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में भी सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। सांसद खेल महोत्सव को सफल बनाने के लिए सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन में 3 माह पूर्व से की गई तैयारी का परिणाम रहा कि दोनों जिलों के 1 लाख 85 हजार खिलाड़ियों ने ऑनलाइन पंजीयन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
सांसद खेल महोत्सव का समापन 22 दिसंबर को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग की प्रमुख उपस्थिति में पोला ग्राउंड छिन्दवाड़ा में किया जाएगा। पोला ग्राउंड में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के समापन अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग और सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा हजारों खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की मौजूदगी में विभिन्न स्पर्धाओं में विजयी हुए खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।
- बॉस्केटबॉल के खेले गए मैच
सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को ओलंपिक स्टेडियम में स्थित बास्केटबॉल कोड में बास्केटबॉल के मैच खेले गए, जिसमें 4 विकासखण्डों के 100 खिलाड़ियों ने संयोजक चंचलेश डेहरिया, नीरज शर्मा एवं अशोक साहू के मार्गदर्शन में भाग लिया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष लीला बजोलिया, सौरभ ठाकुर, जगेन्द्र अल्डक, लेखराम वर्मा, अंकित सोलंकी, विनय खरे, वरूण धारापुरे, शुभम यादव, वैभव शर्मा, अनुज मल्होत्रा, अनिल शुक्ला, सचिन तिवारी, मोहित गोहिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मैचों के निर्णायक अनुज वर्मा, अमन धुर्वे एवं पकंज दुबे थे।
- आज खेले जाएंगे बॉस्केटबॉल, क्रिकेट और रोप स्कीपिंग के फाइनल मुकाबले
सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसके तहत छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गो में बॉस्केटबॉल,क्रिकेट और रोप स्कीपिंग के खेल आयोजित हुए। भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकित सोलंकी ने बताया कि आज 21 दिसंबर को जहां ओलंपिक स्टेडियम में स्थित बास्केटबॉल कोड में बास्केटबॉल के फाइनल मैच खेले जाएंगे एवं स्टेडियम ग्राउंड में ही रोप स्कीपिंग की फाइनल स्पर्धाएं भी होगी वहीं कलेक्ट्रेड के सामने स्थित जवाहर ग्राउंड में क्रिकेट के फाइनल मैच खेले जाएंगे। जिसमें जहां जूनियर टीम में एक्सीलेंस लायंस और जुन्नारदेव मंडल के बीच फाइनल मैच खेले जाएंगे वहीं सीनियर टीम में सतपुड़ा टाइगर्स और ग्रामीण मंडल दमुआ के बीच फाइनल मुकाबला होगा।

