छिंदवाड़ा में सिस्टम से हारे ग्राम पंचायत के सरपंच, पंज एंव ग्रामवासी…?
अपने गांव के विकास लिए मोहाली माता माल पंचायत के सरपंच, पंच एवं ग्रामीण पहुंची जनसुनवाई में…
ग्राम पंचायतों में पहले से स्वीकृत व नए काम नहीं हो पा रहे शुरू
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिलें के आदिवासी विकासखंड तामिया में एक ऐसी ग्राम पंचायत है जंहा पर पंच से लेकर सरपंच तक सभी निर्विरोध चुने गए हैं एवं यहां सभी पंचायत में पांच और सरपंच महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत में विकास कार्य नहीं होने से परेशान होकर आज पूरे पंच एवं सरपंच ,एंव ग्रामीणों लोग जिला कलेक्टर के पास जनसुनवाई में पहुंचे, ये सोचने का बिषय है कि आखिर पूरी पंचायत न्याय मांगने के लिए कलेक्टर महोदय के पास क्यों पहुंचे..
तामिया जनपद अंतर्गत नवगठित ग्राम पंचायत मोहली माता माल में पंचायत भवन निर्माण की मांग….
जिलें के आदिवासी अंचल तामिया जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मोहली माता माल के लोगो ने पंचायत में सरपंच से लेकर पांच तक सभी को निर्विरोध निर्वाचित हुए थे, ताकि उनके गांव का विकास हो सके, यंहा सरपंच से लेकर सभी पंच भी महिला है, यंहा सरपंच पद का चुनाव लड़ी आदिवासी महिला ने जनता से वादा किया था कि अगर मैं चुनाव जीतूंगी तो सड़क, बिजली, पानी, हैंडपंप पंचायत भवन आदि विकास कार्य कराउंगी, गांव के हर गरीब परिवार को रोजगार मिलेगा, सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्हें सरपंच बने दो साल हो गए लेकिन गांव में अभी तक विकास कार्यों नहीं हुए है एक पंचायत भवन की स्वीकृत हुई लेकिन गांव के कुछ लोगों ने इसमें अनावश्यक आपत्ति लगा दी जिसके कारण निर्माण कार्य में देरी हो रही है…
पंच,सरपंच एवं ग्रामीणों में प्रशासन से की मांग….
ग्रामीणों ने आज कलेक्टर जनसुनवाई में प्रशासन से मांग की है कि जहां भूमि पूजन एवं तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है, इस स्थान पर शीघ्र ग्राम पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया जाए ताकि पंचायत संचालन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके….
कई बार आवेदन देने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान….
ग्राम पंचायत के सरपंच पंच एवं ग्रामीणों ने बताएं कि हमारे द्वारा जनपद पंचायत तामिया, जिला पंचायत छिंदवाड़ा के अधिकारी को कई बार आवेदन दे चुके हैं लेकिन आज तक हमारे आवेदनों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिससे ग्राम में नाराजगी बढ़ती जा रही है…

