राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बनकर उभरे मंगेश यादव
नकुलनाथ व कमलनाथ ने दिया मार्गदर्शन, मैदान और मनोबल- कांग्रेस
–कमलनाथ व नकुलनाथ ने मंगेश व उनके परिवार से की वर्चुअल चर्चा, बधाई और शुभकामनाएं दी
छिन्दवाड़ा (चौथा स्तंभ)मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी ने जिले की प्रतिभाओं को हमेशा ही नवाजा है। इनमें भावना डेहरिया से लेकर शिवानी पवार सहित अन्य अनेक नाम शामिल है। नेताद्वय के मार्गदर्शन, मैदान और मनोबल के बल से जिले से एक से बढ़कर एक खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक रही है। इनमें चमकता हुआ एक सितारा श्री मंगेश यादव भी है जिन्हें वर्ष 2022 में माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी ने पुरस्कृत किया था। उक्त उदगार छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त विज्ञप्ति के माध्यम से व्यक्त किए।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं नकुलनाथ जी ने खेल प्रतिभाओं के लिए जिलेभर में खेल मैदान उपलब्ध कराए। क्रिकेट के अभ्यास, प्रतियोगिता व प्रशिक्षण के लिए स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान को सर्व सुविधायुक्त व तीन टर्फ विकेट वाला बनवाया जिससे जिले के युवाओं का रूझान क्रिकेट की ओर बढ़ा। माननीय नकुलनाथ जी की प्रेरणा से आरंभ हुई “सांसद कप क्रिकेट” प्रतियोगिता ने श्री मंगेश यादव को अपनी प्रतिभा संवारने का अवसर, मार्गदर्शन और मनोबल दिया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से पुरस्कार प्राप्त कर क्रिकेट के प्रति रूझान बढ़ा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने किया मार्गदर्शन:-
माननीय नकुलनाथ जी के अथक व सतत प्रयासों से छिंदवाड़ा सांसद कप वर्ष 2021 से 2024 तक प्रतिवर्ष आयोजित किए गए जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ियों का आगमन हुआ। विश्वस्तरीय आलराउंडर सुरेश रैना, विस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ पठान, विश्व नम्बर वन की रैंकिंग को सुशोभित कर चुके आक्रामक ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग। सहित अन्य खिलाड़ियों ने स्थानीय नवोदित क्रिकेट खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए उनका मनोबल भी बढ़ाया। परिणामस्वरूप खिलाड़ियों का क्रिकेट के प्रति रूझान बढ़ा।
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट कोच ने वर्षों तक दिया प्रशिक्षण:-
माननीय कमलनाथ जी के व्यक्तिगत सम्बंधों व विशेष आग्रह पर ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट कोच श्री ब्रूस एडम्स लगातार अनेक वर्षों तक छिंदवाड़ा आए। उन्होंने यहां निःशुल्क कोचिंग कैम्प लगाकर नवोदित क्रिकेट खिलाड़ियों को क्रिकेट की पेशेवर बारीकियां समझाई। नेताद्वय के अथक प्रयासों से प्रतिवर्ष छिन्दवाड़ा से खिलाड़ी राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
कमलनाथ व नकुलनाथ ने वर्चुअल की चर्चा:-
माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी ने श्री मंगेश यादव के आईपीएल 2026 मिनी में आरसीबी के लिए चयनित होने पर वर्चुअल श्री मंगेश व उनके माता-पिता से चर्चा कर बधाई दी साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए हर संभव मदद हेतु आश्वस्त किया। श्री मंगेश के माता-पिता ने माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी का हृदय से आभार माना। छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी सहित आमजन ने माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ का हृदय से आभार माना है।

