फूल एवं मटन मार्केट में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर चालानी कार्रवाई
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ)नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिनांक 17 दिसंबर 2025 को फूल मार्केट एवं मटन मार्केट क्षेत्र में चालानी कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करते पाए जाने एवं खुले में मांस मटन एवं मछली का विक्रय करने वाले 11 दुकानदारों पर चालानी कार्यवाही की जाकर खुले में मांस मटन एवं मछली का विक्रय न करने की समझाइए दी गई एवं ₹10,400/- की चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान लगभग 5 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई।

उक्त अभियान में जोनल अधिकारी श्री अरुण गढेवाल एवं श्री अनिल लोट, पी.यू.सी. टीम तथा नगर निगम की स्वच्छता टीम उपस्थित रही।
नगर निगम द्वारा व्यापारियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई तथा वैकल्पिक सामग्री अपनाने हेतु समझाइश दी गई।

