छिंदवाड़ा में गोंडवाना का बड़ा किसान आंदोलन…. 9 सूत्री मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन..

Chautha Sthambh

छिंदवाड़ा में गोंडवाना का बड़ा किसान आंदोलन….

गोंडवाना ने किया नवेगांव में किसान आंदोलन 9 सूत्रों मांगों को लेकर सौप ज्ञापन….

छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ)
मध्य प्रदेश में इन दोनों किसान विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है,लेकिन मध्य प्रदेश सरकार किसानों की कोई बात नहीं सुन रही है, जबकि मध्यप्रदेश में जगह जगह किसानों का आंदोलन हो रहे है, ऐसा ही आंदोलन आज छिंदवाड़ा जिलें के नवेगांव में गोंडवाना के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आज नवेगांव मुख्यालय में किसानों व आदिवासी समुदाय की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और 9 सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सौंपा। संगठनों ने चेतावनी दी कि 15 दिनों के भीतर मांगों पर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। संगठनों ने कहा कि किसानों और आदिवासी समुदाय की समस्याएँ लगातार बढ़ रही हैं, पर समाधान के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।

ज्ञापन में शामिल प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं- मक्का, धान, कपास सहित सभी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य
एमएसपी पर अनिवार्य खरीद, प्रत्येक तहसील में अतिरिक्त खरीदी केंद्र, पंजीयन व फसल धुलाई प्रक्रिया में पारदर्शिता, बिजली विभाग की अवैध वसूली टच चार्ज आदि पर रोक, राजस्व विभाग व पटवारियों द्वारा रिश्वतखोरी पर कार्रवाई,

- Advertisement -
  • ग्रामीण इलाकों में नियमित व गुणवत्ता पूर्ण बिजली आपूर्ति, आदिवासी क्षेत्रों में अवैध देशी पक्की शराब की बिक्री पर रोक, किसान मजदूरों के लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण, आदिवासी बहुल क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का वास्तविक क्रियान्वयन, पेसा क्षेत्र में प्रशासनिक हस्तक्षेप पर रोक व ग्राम सभाओं को संवैधानिक अधिकार कुल 9 मांगे रखी गई है।

    समस्याएँ हमारी फाइलें आपकी .. समाधान किसी का नहीं चलेगा ” किसानों और ग्रामीण समुदाय ने आरोप लगाया कि खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था हावी है । तुलाद धुलाई में अनियमितताएँ राजस्व विभाग की रिश्वत खोरी और वन विभाग की मनमानी से लोग परेशान हैं।…

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *