सौसर तहसील के साईखेड़ा में रतनज्योत बीज खाने से 9 बच्चे बीमार..
अस्पताल में डॉक्टर की कमी पर परिजन ने किया हंगामा….
पांढुर्णा (चौथा स्तंभ ) मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले के सौसर तहसील के साईंखेड़ा गांव में नौ बच्चे रतनज्योत के बीज खाने से बीमार हो गए। उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद परिजनों ने उन्हें सौसर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना रविवार शाम करीब 5:50 बजे हुई। गांव वाले ने बताया कि साईंखेड़ा गांव के इन बच्चों ने खेलते समय रतनज्योत के बीज खा लिए थे, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी जिसके परिजनों ने सौसर अस्पताल में भर्ती कराया था जिनका अभी इलाज जारी है

बच्चों को घर पर उल्टी और दस्त होने के बाद परिजन उन्हें तुरंत सौसर सिविल अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों की कमी के कारण परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया था…
डॉक्टर ने बताया अब बच्चों की हालत ठीक है वे अब खतरे से बाहर है….
जब इस बिषय में सिविल हॉस्पिटल सौसर के डॉक्टर से बात किया तो उनका कहना है कि अब बच्चे की हालत ठीक है और भी खतरे से बाहर हैं। सभी बच्चों का
उपचार प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है खतरे की कोई बात नहीं है..

