निम्न स्तरीय निर्माण पर निगम सख्त, सीसी सड़क डिस्मेंटल कर पुनर्निर्माण के आदेश…..

Chautha Sthambh

निम्न स्तरीय निर्माण पर निगम सख्त, सीसी सड़क डिस्मेंटल कर पुनर्निर्माण के आदेश…..

छिदंवाडा (चौथा स्तंभ ) छिदंवाडा नगर पालिका निगम में इन दिनों ठेकेदारों द्वारा निगम क्षेत्र धटिया एंव गुणवत्ताहीन सी सी सड़क का निर्माण कर रहे थे जिसकी बार बार शिकायत मिल रही है, शिकायत का अवलोकन करने आज आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार छिंदवाड़ा नगर पालिक निगम ने कायाकल्प अभियान 2.0 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 45 में पूर्व में निर्मित आंतरिक सीसी सड़क के निर्माण में खामियां पाए जाने पर कड़ा रुख अपनाया है। सड़क के सैंपल सिविल टेक्नोग्लोबल एडवांस टेस्टिंग भेजे गए और सेंटर की जांच रिपोर्ट के आधार पर नगर निगम ने आइडियल कंस्ट्रक्शन ठेकेदार को सड़क डिस्मेंटल कर पुनः निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं।

जांच रिपोर्ट दिनांक 20 नवंबर 2025 के अनुसार सड़क से लिए गए कोर सैंपलों की कंप्रेसिव स्ट्रैंथ मानक प्लेन और रिइंफोर्सड कंक्रीट IS456CI के अनुरूप नहीं पाई गई। रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि आवश्यक न्यूनतम समकक्ष क्यूब स्ट्रेंथ 22.5 N/mm² के मुकाबले औसत स्ट्रेंथ मानक से कम रही। नगर निगम आयुक्त द्वारा जारी नोटिस में कार्यपालन यंत्री को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा गया की टेस्ट रिपोर्ट और स्थल की वास्तविक स्थिति को देखते हुए संबंधित सीसी सड़क को तोड़कर पुनः मानकों के अनुरूप निर्माण आइडियल कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जाए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *