छिदंवाडा के गुरैया सब्जी मंडी में साप्ताहिक जैविक / प्राकृतिक हाट बाजार का शुभारंभ…

Chautha Sthambh

साप्ताहिक जैविक / प्राकृतिक हाट बाजार का शुभारंभ…

अब हर शनिवार सुबह 10 बजे एक ही स्थान पर मिलेंगे शुद्ध जैविक व प्राकृतिक उत्पाद…

छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) मध्यप्रदेश सरकार इन दिनों हर जिले में साप्ताहिक जैविक / प्राकृतिक हाट बाजार का शुभारंभ कर रही है लेकिन आम जनता के समाने एक ही सवाल है कि कौन सी सामग्री जैविक है या नहीं या ये कैसे पता चलेगा…

गुरैया सब्जी मंडी परिसर में साप्ताहिक जैविक / प्राकृतिक हाट बाजार का शुभारंभ…

- Advertisement -
  • मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के प्रत्येक जिले में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा आम नागरिकों को शुद्ध, विषरहित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साप्ताहिक जैविक / प्राकृतिक हाट बाजार प्रारंभ किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज छिंदवाड़ा जिले में गुरैया सब्जी मंडी परिसर में साप्ताहिक जैविक / प्राकृतिक हाट बाजार का शुभारंभ प्रदेश के लोक निर्माण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह द्वारा किया गया शुभारंभ.., इस अवसर पर प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने हाट बाजार में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से सीधे संवाद किया। प्रभारी मंत्री की प्राकृतिक एवं जैविक उत्पादों के प्रति विशेष रुचि इस बात से स्पष्ट हुई कि उन्होंने विभिन्न स्टॉलों पर जाकर स्वयं प्राकृतिक खेती से उत्पादित सेमी, पपीता, जैविक गुड़, चना, घुइयां के पत्ते, कुटकी, देशी लौकी सहित अनेक उत्पाद खरीदे। इसके साथ ही उन्होंने अपने मोबाइल फोन से यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान कर खरीदे गए उत्पाद का भुगतान भी किया।

    जैविक / प्राकृतिक हाट बाजार का मुख्य उद्देश्य….

    इस साप्ताहिक जैविक / प्राकृतिक हाट बाजार का मुख्य उद्देश्य जिलेवासियों को एक निर्धारित स्थान एवं निश्चित दिन पर शुद्ध, विषरहित अनाज, दालें, मिलेट्स (श्रीअन्न), विभिन्न प्रकार की सब्जियां, फल, जैविक वनउपज, कच्ची घानी का शुद्ध तेल, शहद, जैविक गुड़ सहित अनेक जैविक उत्पाद सहज रूप से उपलब्ध कराना है। साथ ही जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को अपने उत्पादों के विक्रय हेतु एक स्थायी एवं सुनिश्चित विपणन मंच प्रदान करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *