ग्राम देवी में कलेक्टर का पैदल निरीक्षण: भ्रामक जानकारी का खंडन, उपस्वास्थ्य केंद्र तक सड़क मार्ग सुव्यवस्थित
पांढुर्णा(चौथा स्तंभ)गुरुवार को ग्राम देवी में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निरीक्षण संबंधी कुछ समाचार माध्यमों में प्रकाशित हुई खबर—जिसमें यह बताया गया कि संकरी गली में वाहन फँसने के कारण कलेक्टर को पैदल चलकर उपस्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ा—को कलेक्टर द्वारा पूरी तरह असत्य और भ्रामक बताया गया है।
कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने स्पष्ट किया कि उपस्वास्थ्य केंद्र तक जाने का मार्ग पूर्णतः उपयुक्त एवं सुगम है, तथा वाहन आसानी से वहाँ तक पहुँच सकते हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वे स्वयं गाँव की बस्ती, गलियों और स्थानीय व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने तथा ग्रामीणों से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से स्वेच्छा से पैदल मार्ग से गए थे।
