सांसद बंटी विवेक  साहू के प्रयासों से मेडिकल कॉलेज में 24 सीनियर रेसिडेंट के पदों पर होगी सीधी भर्ती

Chautha Sthambh

सांसद बंटी विवेक  साहू के प्रयासों से मेडिकल कॉलेज में 24 सीनियर रेसिडेंट के पदों पर होगी सीधी भर्ती

  • सांसद ने कहा इन पदों की भर्ती  से न केवल फैकल्टी की कमी दूर होगी बल्कि मेडिकल एजुकेशन की गुणवत्ता को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा

छिंदवाड़ा(चौथा स्तंभ) सांसद बंटी विवेक साहू की प्रयासों से छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में प्री  क्लीनिकल और  नॉन क्लीनिकल डिपार्टमेंट में 24 सीनियर रेसिडेंट के पदों  को मंजूरी मिल गई है और इन पदों का पर शीघ्र ही सीधी भर्ती की जाएगी।

           सांसद बंटी विवेक साहू जिले में  स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को इलाज के लिए अच्छी से अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने केंद्र और प्रदेश सरकार के माध्यम से  सतत प्रयास कर रहे हैं । उनकी एक पहल और रंग लाई है।  छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज को अनुपम सौगात मिली है।

          सरकार ने प्री क्लीनिकल और नॉन क्लीनिकल डिपार्टमेंट में 24 सीटें बढ़ाने की मंजूरी दे दी  है। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि  इन पदों की मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने से न केवल फैकल्टी की कमी दूर होगी बल्कि मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की कमी काफी हद तक पूरी हो जाएगी इन पदों की मदद से अनुभवी और योग शिक्षकों का साथ मिलेगा जिससे उनकी स्टडी और ट्रेनिंग बेहतर होगी।   उल्लेखनीय है  कि  सांसद ने  परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से मिलकर एमबीबीएस की 50 सीटों की मंजूरी दिलाई थी। मेडिकल कॉलेज में 24 सीटों की मंजूरी देने पर सांसद बंटी विवेक साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और  मुख्यमंत्री मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल का आभार जताया। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर इसे नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया जा रहा है। यह निर्णय हमारी भावी पीढ़ी के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।

- Advertisement -
  • Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *