सौसर: पशु तस्करों पर नहीं लगाम,खुले आम हो रही बैलों की तस्करी — गुलशन गजभिए

Chautha Sthambh

सौसर: पशु तस्करों पर नहीं लगाम,खुले आम हो रही बैलों की तस्करी — गुलशन गजभिए

आज युवा अनुसूचित जाति विभाग पांढुर्णा जिला अध्यक्ष गुलशन गजभिए द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बतलाया गया कि ग्राम बिछुआ – खमारपानी की ओर से ग्राम सवरनी होते हुए बैलों की तस्करी निरंतर बेखौफ जारी है।

आज सुबह गुलशन गजभिए ने डायल 112 पर शिकायत दर्ज कर पुलिस की सहायता से आधा दर्जन से अधिक बैलों को तस्करों से बचाकर चमत्कारिक हनुमान मंदिर जाम सांवली स्थित बजरंग गौशाला में सुरक्षित तरीके से पहुंचाया गया हैं,पशु तस्कर मौके से ही फरार हो गए।

यह पशु तस्कर पहले खमारपानी–बिछुआ से पिकअप वाहन में बैलों को लेकर आते हैं और महाराष्ट्र की सीमा के पहले महाराष्ट्र नंबर के वाहनों में भरकर नागपुर की ओर ले जाते है।

- Advertisement -
  • इसके पूर्व में भी बैलों को बैलगाड़ी के पीछे बांधकर नागपुर की और ले जाने का मामला सामने आया था पशु तस्कर नए-नए तरीकों से बैलों को कटाई करने ले जा रहे हैं।

    बैलों की तस्करी जो कि दंडनीय अपराध है, पुलिस प्रशासन के द्वारा जब तक दोषियों पर कड़ी कार्यवाई नही की जाती यह निरंतर जारी रहेगा।

    गुलशन गजभिए ने पुलिस प्रशासन से उचित कार्यवाई और सवरनी क्षेत्र में पुलिस गस्त बढ़ाए जाने हेतु विनम्र अनुरोध किया है।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *