कलेक्टर ने किया हर्रई सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण, साफ-सफाई दुरुस्त रखने के दिए निर्देश…

Chautha Sthambh

कलेक्टर ने किया हर्रई सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण, साफ-सफाई दुरुस्त रखने के दिए निर्देश…

छिन्दवाड़ा (चौथा स्तंभ)जनस्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने आज सिविल अस्पताल हर्रई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्डों, ओपीडी, दवा वितरण केन्द्र, प्रसूति कक्ष और प्रयोगशाला सहित विभिन्न इकाइयों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। कलेक्टर श्री नारायन ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए स्टाफ को निर्देशित किया कि स्वच्छता में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर वातावरण और समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कलेक्टर श्री नारायन ने अस्पताल प्रबंधन को नियमित मॉनिटरिंग, सफाईकर्मियों की ड्यूटी का स्पष्ट निर्धारण, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता तथा मशीनों की निर्बाध कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *