उच्च प्रभार प्राप्त करने शिक्षकों ने लगाई फर्जी अंकसूची” शीर्षक से प्रकाशित भ्रामक खबर का शिक्षा विभाग ने किया खंडन, बताई वस्तुस्थिति

Chautha Sthambh

उच्च प्रभार प्राप्त करने शिक्षकों ने लगाई फर्जी अंकसूची” शीर्षक से प्रकाशित भ्रामक खबर का शिक्षा विभाग ने किया खंडन, बताई वस्तुस्थिति

छिन्‍दवाड़ा(चौथा स्तंभ) जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी. एस. बघेल ने “उच्च प्रभार प्राप्त करने शिक्षकों ने लगाई फर्जी अंकसूची” शीर्षक से प्रकाशित खबर का खंडन किया है और इसे पूरी तरह भ्रामक और संदेहास्पद बताते हुए वस्तुस्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि विगत दिवस “जिला पांढुर्णा – छिंदवाडा में उच्च प्रभार प्राप्त करने शिक्षकों ने लगाई फर्जी अंकसूची! ” शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी, जिसमें जिला छिंदवाडा एवं पांढुर्णा के बिना वेरिफिकेशन किये 500 शिक्षकों को उच्च प्रभार देने, “महर्षि योगी वैदिक विश्वविद्यालय” की अवैध डिग्रियों का लेख किया जाकर जिला शिक्षा अधिकारी छिंदवाडा के संबंध में भ्रामक एवं संदेहास्पद समाचार प्रकाशित कर विभाग एवं अधिकारी की छबि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।

      उन्होंने बताया कि महर्षि योगी वैदिक विश्वविद्यालय वर्तमान में भी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा उनकी वेबसाइट पर मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की सूची में क्रमांक 668 पर शामिल है।

      उन्होंने बताया कि प्रकाशित समाचार में ‘जांच न कराने’ के संबंध में लेख है, जबकि इस संबंध में आज तक किसी व्यक्ति के द्वारा अपने नाम से कोई शिकायत नहीं की गई है। यदि ऐसी स्थिति निर्मित है, तो संबंधित शिकायतकर्ता, शिक्षकगणों के नाम, पदनाम से शिकायत कर सकते हैं, जिसकी जांच कराई जाकर दोषी शिक्षकों के विरूद्ध कार्यवाही की जा सकेगी।

- Advertisement -
  • Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *