जिला शिक्षा अधिकारी कर रहे छात्रावास का निरीक्षण कर खानापूर्ति…?
छिन्दवाड़ा (चौथा स्तंभ) जिलें में इन दिनों जिला शिक्षा अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति करते नजर आ रहे है, जबकि शिक्षा विभाग द्वारा संचालित छात्रावास कई अनियमितता है उसके बाद भी जिला शिक्षा अधिकारी सिर्फ फोटो खिंचवाकर खानापूर्ति करते नजर आते है कभी इन छात्रावासों में रहकर पढाई करने वाली छात्राओं को कोई सुविधा मिल रही है क्या नही कभी नही देखते है और इन छात्रावास में जिन बार्डन की नियुक्ति होती है उसमें भी खेला होता है

, ऐसा ही निरीक्षक आज जिला शिक्षा अधिकारी
श्री जी.एस.बघेल द्वारा आज विकासखंड अमरवाड़ा के विभिन्न विद्यालयों एवं बालक-बालिका छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जबकि अमरवाडा के कई छात्रावास एंव विद्यालय परिसर व कक्षाओं की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई। साथ ही शिक्षकों द्वारा नियमित रूप से डेली डायरी नहीं लिखे जाने, शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा विद्यार्थियों की कॉपियां नियमित रूप से चेक न करने, विद्यार्थियों की कम उपस्थिति तथा प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों को पोकेट डायरी का वितरण न किए जाने पर प्राचार्य को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास अमरवाड़ा, मॉडल बालक छात्रावास अमरवाड़ा एवं मॉडल बालिका छात्रावास अमरवाड़ा का भी अवलोकन किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास एवं मॉडल बालिका छात्रावास में व्यवस्थाएं पर कई अनियमितता है उसके बाद भी जिला शिक्षा अधिकारी को कमी नहीं देखी , जबकि मॉडल बालक छात्रावास में साफ-सफाई की कमी दर्ज की गई। इस पर छात्रावास अधीक्षक को सिर्फ सिर्फ आवश्यक सुधार के लिये निर्देशित किया गया।जबकि 9से 12 कस्तूरबा गाँधी बालिका छात्रावास में कई कमी है लेकिन फिर भी कोई कार्यवाही यंहा पदस्थ वार्डर पर नही होती है सिर्फ दिखावा के लिए निरीक्षण होता है

