मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिया नव दंपति को आशीर्वाद…

Chautha Sthambh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिया नव दंपति को आशीर्वाद…

छिन्‍दवाड़ा(चौथा स्तंभ) मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज अल्प प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे और नरसिंहपुर रोड स्थित पैलेस पहुंचकर श्री शेषराव यादव के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने श्री शेषराव यादव के पुत्र और पुत्रवधु को सुखमय वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएं और अपना आशीर्वाद दिया। इस दौरान प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल भी उनके साथ आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए और नव दंपति को अपना आशीर्वाद दिया ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *