कृषि विभाग के उप संचालक 40000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार….

Chautha Sthambh

कृषि विभाग के उप संचालक 40000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार….

लोकायुक्त की बडी कार्रवाई.
नर्मदापुरम (चौथा स्तंभ) मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार इस समय चरम सीमा पर है ऐसा ही मामला आज देखने को मिला जंहा
नर्मदापुरम में लोकायुक्त भोपाल की टीम ने कृषि विभाग के उप संचालक जेआर हेडाऊ को 40000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। खाद-बीज व्यापारी ने शिकायत की थी कि .. नर्मदापुरम जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लोकायुक्त भोपाल की टीम ने कृषि विभाग के उप संचालक को 40000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिकारी के खिलाफ एक खाद-बीज व्यापारी ने शिकायत की थी। अधिकारी ने शिकायतकर्ता से दुकान का लाइसेंस बहाल करने के ऐवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त ने ट्रैप किया,


सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता 68 वर्षीय राजनारायण गुप्ता, निवासी बाबई रोड, नर्मदापुरम, अपने भाई के साथ विनायक खाद बीज भंडार का संचालन करते हैं। कुछ दिन पहले उनकी दुकान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए अनुज्ञापन अधिकारी एवं कृषि विभाग के उप संचालक जयराम हेडाऊ ने दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया था।जब गुप्ता ने लाइसेंस बहाली के लिए हेडाऊ से संपर्क किया, तो हेडाऊ ने कथित रूप से उनसे एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। इसके बाद शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल दुर्गेश राठौर को दी। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त टीम ने अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

योजना के तहत शिकायतकर्ता रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 40000 रुपये नकद लेकर कृषि उप संचालक जयराम हेडाऊ के कार्यालय में पहुंचा। उसने जैसे ही हेडाऊ के हाथ में रुपये थमाए, लोकायुक्त की टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया

- Advertisement -
  • लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक बीएम द्विवेदी की अगुआई में हुई इस ट्रैप कार्रवाई में निरीक्षक रजनी तिवारी, प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी व मुकेश पटेल एवं आरक्षक मुकेश परमार शामिल रहे।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *