खुले में सोने वालों को रैन बसेरों में पहुंचाने निगम का रात्रि अभियान
छिंदवाड़ा(चौथा स्तंथ) ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कलेक्टर हरेंद्र नारायण एवं नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश पर नगर निगम ने सोमवार की रात शहर में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों, फुटपाथों और खुले स्थानों पर सो रहे लोगों को सुरक्षित रूप से निगम संचालित रैन बसेरों में पहुंचाया गया।
अभियान के तहत उन यात्रियों की भी मदद की गई, जो देर रात अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए थे। ऐसे राहगीरों को संबंधित बसों में बैठाकर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
नगर निगम की टीम ने शहर में विभिन्न स्थानों पर जलाए जा रहे अलावों की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और सुनिश्चित किया कि ठंड से राहत देने के लिए यह लगातार और सही ढंग से जलते रहें। टीम ने सभी बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों से अपील की कि रात्रि में इधर-उधर भटकने की बजाय निगम द्वारा उपलब्ध हीटर, गर्म बिस्तर एवं निशुल्क शौचालय सुविधा से युक्त रैन बसेरों में ठहरें।
इस निरीक्षण अभियान का नेतृत्व निगम उपयुक्त आर.एस. बॉथम ने किया। उनके साथ जनसम्पर्क अधिकारी अभिषेक गुप्ता, सिटी मैनेजर उमेश पयासी एवं निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे

