जनजाति विभाग के छात्रावास से फिर एक छात्रा लापता….
विभाग के सहायक आयुक्त का नही है छात्रावास अधीक्षक /अधीक्षिकाओं पर नियत्रंण…?
विभाग ने किया खानापूर्ति, अधीक्षिका को हटाया, बीईओ को सिर्फ कारण बताओं नोटिस…
छात्रावास से लापता छात्रा का एक माह बाद भी नहीं मिला सुराग….?
छिंदवाड़ा(चौथा स्तंभ) मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का जनजाति विभाग इन दिनों भगवान भरोसे चल रहा है यहा पदस्थ अधिकारी विभाग के बाबुओं के हाथ की कठपुतली बन चुके हैं, कटकूही हाई स्कूल में पदस्थ सुभाष देशपांडे (शिक्षक) जो जनजाति विभाग भी बरसों से जनजाति कार्य विभाग के जिला मुख्यालय में अटैचमेंट पर पदस्थ है, जनजाति कार्य विभाग ने उन्हें न्यायालय ने प्रकरण पेंशन अनुकंपा नियुक्ति संबंधित कार्य दे रखा है जिसमें इन दिनों इस महोदय ने कभी पैसे की कमाई कर रखा है, क्योंकि दस, पद्रंह सालों से सुभाष देशपांडे जिला मुख्यालय में पदस्थ है..!
जनजाति विभाग छिंदवाड़ा मे इससे पहले भी हो चूकि है…धटना
छिंदवाड़ा जिले के जनजाति कर विभाग में भी इससे पहले कई छात्रावास में घटनाएं हो चुकी हैं कहीं छात्रावास में चाकू बाजी हो रही है तो कहीं अधीक्षक की लापरवाही से बच्चे की मौत हो रही है, कई बच्चियों छात्रावास में आत्महत्या कर रही है उसके बाद भी विभाग में पदक सहायक आयुक्त ऐसी लापरवाही अधीक्षक को एक-दो महीने के लिए निलंबित कर देते है, और फिर एक दो महिने बाद दोषी अधीक्षक को पुनः अधीक्षक बना दिया जाता है ऐसा काम जिले में बरसों से चल रहा है।
हर्रई के छात्रावास से फिर एक छात्रा हुई लापता..?
जिले के हर विकासखंड के एक छात्रावास में एक लड़की विगत एक माह से लापता है लेकिन आज भी लड़की नहीं मिली है इसमें कहीं ना कहीं अधीक्षक की लापरवाही सामने आई जिसके बाद सहायक आयुक्त ने अधीक्षक को छात्रावास से हटा गया है
जानकारी के अनुसार, छात्रा दशहरा अवकाश के बाद छात्रावास लौटी थी, लेकिन उसके बाद से वह अपने घर नहीं पहुंची। परिजनों ने इस घटना की शिकायत हर्रई थाने में दर्ज कराई है।घटना को एक महीना बीत जाने के बावजूद छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस की टीम लगातार जांच में जुटी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।
इस मामले में बड़ी लापरवाही सामने आई है। छात्रा के लंबे समय से छात्रावास में अनुपस्थित रहने की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं देने के कारण सहायक आयुक्त ने छात्रावास अधीक्षिका और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) प्रकाश कालांबे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही छात्रावास अधीक्षिका को पद से हटाया गया है अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और छात्रा की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई है। वहीं, जनजातीय कार्य विभाग ने भी मामले की प्रशासनिक जांच शुरू कर दी है। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने बताया कि संतोष जनक जवाब प्राप्त न होने पर निलंबन का प्रस्ताव जबलपुर भेजा जाएगा।

