उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने फील्ड में भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की
छिन्दवाड़ा(चौथा स्तंभ) जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत बीएलओ द्वारा लगभग 99 प्रतिशत मतदाताओं को गणना फार्म का वितरण कर दिया है और अब मतदाताओं से भरे हुए गणना फॉर्म कलेक्शन का कार्य जारी है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ज्योति ठाकुर ने आज फील्ड में भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र छिन्दवाड़ा में बीएलओ द्वारा मतदाताओं से गणना फार्म कलेक्शन कार्य और हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाताओं को दिए जा रहे सहयोग कार्य का औचक निरीक्षण किया। विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नगर निगम छिंदवाड़ा द्वारा प्रचार वाहन से किया जा रहा प्रचार-प्रसार कार्य भी देखा। उन्होंने बीएलओ और हेल्प डेस्क प्रभारी को निर्देशित किया कि मतदाताओं को फॉर्म भरने में कोई कठिनाई न आए। त्वरित गति से फॉर्म भरवाते हुए कलेक्शन का कार्य पूर्ण करें।
