तामिया में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई…₹59,000 की रिश्वत लेते समिति प्रबंधक रंगे हाथ गिरफ्तार…

Chautha Sthambh

तामिया में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई…

₹59,000 की रिश्वत लेते समिति प्रबंधक रंगे हाथ गिरफ्तार…


छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला इन दिनों भ्रष्टाचार करने का वालें अधिकारी कर्मचारियों का गढ़ बन चुका है, छिंदवाड़ा में पिछले सप्ताह है ही जुन्नारदेव में लोकायुक्त की टीम ने महिला बाल विकास की अधिकारी एवं सुपरवाइजरों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था ऐसा ही मामला आज फिर देखने को मिला जहां पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त निर्देशों के तहत लोकायुक्त जबलपुर इकाई ने आज एक बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।आवेदक हरीश राय उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम झिरपा, की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत में बताया गया था कि आरोपी मुनीम प्रसाद पटेल उम्र 55 वर्ष,समिति प्रबंधक, आदिम जाति एवं सेवा सहकारिता समिति मर्यादा झिरपा तहसील तामिया आवेदक के वेयरहाउस संचालन को सुचारू रूप से चलाने और ब्लैकलिस्ट में शामिल न करने के एवज में ₹59,000 की रिश्वत की मांग की थी।

लोकायुक्त टीम द्वारा शिकायत का सत्यापन करने के बाद आज जिला सहकारी बैंक तामिया में ट्रैप कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी मुनीम प्रसाद पटेल को ₹59,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया।आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1)(B), 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -
  • सेवा सहकारी समिति झिरपा के समिति प्रबंधक मुनीर पटेल रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    ट्रैप दल सदस्य:दल प्रभारी निरीक्षक उमा कुशवाहा निरीक्षक रेखा प्रजापति निरीक्षक जितेंद्र यादव संपूर्ण कार्रवाई लोकायुक्त जबलपुर दल द्वारा की गई

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *