लोकायुक्त ने महिला एंव बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित तीन अन्य सुपरवाइजर को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा.

Chautha Sthambh

लोकायुक्त ने परियोजना अधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा..

आंगनवाड़ी में सहायिका की भर्ती के नाम पर 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़े महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी

महिला एंव बाल विकास की परियोजना अधिकारी जुन्नादेव सीमा पटेल सहित तीन अन्य सुपरवाइजर को ₹20 हजार की रिश्वत लेते रंगो वहां दबोचा

छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। लगभग हर दूसरे दिन कहीं न कहीं लोकायुक्त रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ रही है लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोर बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं।

- Advertisement -
  • ताजा मामला मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के जुन्नादेव का है जहां महिला एंव बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी सीमा पटेल सहित तीन अन्य तीन सुपरवाइजर को बीस हजार की रिश्वत लेते हुए जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने रंगेहाथों पकड़ा है।

    परियोजना अधिकारी महिला एंव बाल विकास विभाग ने मांगी 20 हजार रूपये रिश्वत
    सोमवार को छिंदवाड़ा जिले के जुन्नादेव महिला एंव बाल विकास विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने दबिश देकर महिला एंव बाल विकास परियोजना अधिकारी सीमा पटेल एंव तीन अन्य सुपरवाइजर को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा।

    जुन्नारदेव की महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की मांग की थी जिसमें आज पहली किस्त 20 हजार की के रिश्वत ले रही थी, इसके बाद लोकल जबलपुर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए महिला विकास परियोजना अधिकारी एवं तीन सुपरवाइजर को रिश्वत लेते हैं दबोचा

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *