डिप्टी रेंजर छिंदी की मिलीभगत से जंगलों से हो रही रेत की चोरी…
रेत माफियाओं कानून का तनिक भी खौफ नहीं…
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिलें के छिंदी वनपरिक्षेत्र की नादिंयो से इन दिनों डिप्टी रेंजर की मिलीभगत से रेत माफिया बेखौफ होकर जंगलों के अन्दर की नादियों से रेत की चोरी कर रहे है और ये सब काम डिप्टी रेंजर की निगरानी में हो रहा है,छिंदी वनपरिक्षेत्र
की नदियों से रेत का उत्खनन बेखौफ जारी है। नेताओं के संरक्षण और वनविभाग के अधिकारियों के रहमो-करम पर पल रहे रेत तस्कर,

रेत तस्करों को नही है कानून का खौफ…?
छिंदी वन परिक्षेत्र में यह कहावत सही साबित होती है कि जब सैंया है कोतवाल तो डर काहे का,जी हम बात कर रहे है छिदंवाडा जिलें के छिंदी वनविभाग की सूत्रों की जानकारी के अनुसार इन दिनों रेत तस्कर दिन, रात बेखौफ होकर जंगलों से रेत की तस्करी कर रहे है और ये सब वनविभाग के अधिकारी और डिप्टी रेंजर की देखरेख या कहो मिलीभगत से हो रहा है और इन सब काम में कुछ लोकल के नेताओं का भी हाथ है इसलिए खुलेआम रेत की तस्करी हो रही है..

सोशल मीडिया में चल रहा है वीडियो भी सुरक्षित
पांचवी अनुसूची क्षेत्र जहां पैसा कानून पूरी तरह लागू…
छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत आने वाली पांचवी अनुसूची क्षेत्र जहां पैसा कानून पूरी तरह लागू है, लेकिन चिंदी वन विभाग में शासकीय सेवा दे रहे डिप्टी रेंजर खुद ही अवैध रेत उत्खनन माफिया बन बैठे हैं, जाट डिप्टी रेंजर और वरिष्ठ अधिकारी छिंदी और कुछ नेताओं के साथ मिलकर नदी से अवैध रेट निकालने का काम खुलेआम किया जा रहा है…
ग्रामीणों ने किया जब किया विरोध….
ग्रामीणों द्वारा जब विरोध किया गया तो डिप्टी रेंजर और कुछ नेता ग्राम भुडकुम पहुंचे और खुलेआम ग्रामीणों को धमकी दी कि हमारे बीच में कोई न आये, हम नेता है और नेताजी कह रहे थे कि डिप्टी रेंजर भी हमारे है, जिसका सोशल मीडिया में भी वीडियो वायरल हो रहा है, इससे यही लगता है कि इन दिनों छिंदवाड़ा जिले के छिंदी वन परिक्षेत्र में रेत माफिया को कानून का कोई खौफ नहीं है…

गोंडवाना पार्टी के जिला अध्यक्ष देव रावन भलावी ने कहा…
गोंडवाना पार्टी के जिला अध्यक्ष ने बताएं कि भुडकुम के ग्रामीणों मेरे पास आयें थे और उन्होंने बताया कि हमारे क्षेत्र के जंगलों से दिन-रात रेत की अवैध तस्करी हो रही है और जिसमें वन विभाग के अधिकारी की भी मिलीभगत है तो हम किसके पास जाकर शिकायत करें.. वही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष देवरावन ने मांग की है कि जल्द से जल्द ऐसे भ्रष्टाचारी डिप्टी रेजंर पर कार्रवाई कर उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए, और ऐसे भ्रष्टाचारी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रशासनिक कार्रवाई की जानी चाहिए, यदि जल्द ऐसा नहीं किया जाता तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा सड़क पर उतरकर आंदोलन और धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी…

