वसूलीबाज एक अधिकारी को महिलाओं ने पीटा…

Chautha Sthambh

महिलाओं से जुड़ा विभाग के अधिकारी की अवैध बसूली से परेशान होकर महिलाओं ने अधिकारी की कर दी जमकर पिटाई…?

मामला थाने भी पहुंचा… कार्रवाई का इंतजार…

छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) जिलें में इन दिनों अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा खुलकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है,सूत्रों की जानकारी के अनुसार आज ऐसा ही मामला आज मोहखेड ब्लॉक में देखने को मिला जंहा महिलाओं से जुड़ा विभाग के एक अधिकारी की अवैध वसूली से परेशान होकर महिलाओं ने आज अधिकारी की जमकर पिटाई कर दी, आज का दिन अधिकारी को भारी पड़ गया, मोहखेड ब्लॉक की महिला इस अधिकारी की अवैध वसूली से इतनी परेशान हो चुकी थी कि उन्होने आज अधिकारी की जमकर पिटाई कर दी,
प्रशासनिक विभाग के नंबर दो अधिकारी को शनिवार के दिन शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा। खबर है कि मोहखेड़ क्षेत्र में वसूली करने गए उक्त अधिकारी को महिलाओं ने जबरदस्त तरीके से पीटा और अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगने से आदत से त्रस्त होकर इसकी शिकायत पुलिस में भी की है। मामला इतना गरमा गया है कि अधिकारी की शिकायत जनप्रतिनिधियों और प्रभारी मंत्री के सामने भी की जा रही है। मोहखेड़ व उमरानाला क्षेत्र में शनिवार सुबह जब अधिकारी की गाड़ी पहुंचने की खबर फैली तो महिलाओं में गुस्सा झलकने लगा। आम आदमी के घर से जुड़े विभाग के अधिकारी पहले से ही वसूली के लिए कुख्यात रहे हैं। महिलाओं के बीच चर्चा है कि ये वाले साहब है जो 100 और 50 भी नहीं छोड़ते हैं… लेकिन बार बार पैसे मांगने से महिलाएं और उनके परिजन उखड़े हुए थे वो जैसे ही शनिवार को साहब ने उगाही शुरू की वैसे ही महिलाओं ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए।


महिलाओं का कहना है..

- Advertisement -
  • महिलाओं का कहना था कि उक्त अधिकारी मोहखेड़ ब्लॉक के गांवों में महिलाओं ने अभद्र भाषा में बातें करना और उन्हें डरा धमकाकर खुलेआम पैसे वसूली कर रहा था।पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उन्हें नौकरी से निकाल देने की धमकी देता था, कई बार मोबाइल छीन लेना भी उसकी आदत थी। अधिकारी का आतंक पूरे जिले में फैला हुआ है, अपने साथ अन्य ड्राइवर वा व्यक्तिको साथ लेकर निजी वाहन से गांव गांव जाकर धमकाना और वसूली करना, नियुक्ति के नाम पर घरों घर जाकर रूपयों की डिमांड करते हुए अवैध वसूली आम बात हो गई थी। इससे गुस्साई महिलाएं आज एकजुट होकर अधिकारी की खातिरदारी कर बैठीं और कुटे-पिटे साहब दुम दबाकर निकल लिए। बाद में महिलाओं ने पुलिस के पास जाकर साहब की अवैध उगाही की शिकायत भी की।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *