कलयुगी पिता ने अपने तीन दिन के बच्चे को पत्थर के नीचे दबाया…?

Chautha Sthambh

कलयुगी माता -पिता ने अपने तीन दिन के बच्चे को पत्थर के नीचे दबाया…?

पहले से थी तीन बेटी चौथे बेटे को जंगल में पत्थर के नीचे दफनाया…

3 दिन का बच्चा को माता पिता ने जंगल में पत्थर से दबा दिया ,

ग्रामीण ने सुनी आवाज पत्थर से हटाया बच्चा सुरक्षित..

- Advertisement -
  • नवजात शिशु को जंगल में गड़ दिए लावारिस छोड़ गए माता पिता ग्रामीणों ने आवाज सुनी नवजात को बचाए

    शिक्षक ने मानवता को किया शर्मसार चौथा बच्चा होने पर नौकरी जाने के डर से नवजात शिशु को जंगल में छोड़ा..

    नवजात शिशु के माता पिता की डीएनए टेस्ट होने पर पुलिस ने गिरफ्तार करने की बजाय छोड़ दिया ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन..

    छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा तहसील में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक एक पिता ने अपने 3 साल के नवजात बच्चे को जंगल में दफना दिया जबकि पिता पैसे से शिक्षक है, पूरा मामला अमरवाड़ा विकासखंड के धनोरा चौकी के अंतर्गत ग्राम नांदनवाड़ी में हृदय विदारक घटना सामने आई जहां एक नवजात शिशु बालक को – उसके ही माता-पिता ने लावारिस हालत में छोड़ दिया जिसे राहगीर की नजर शिशु पर पड़ने पर उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दिया एवं प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनोरा में भर्ती कराया जहां डॉक्टर के अनुसार नवजात शिशु के शरीर में चीटियां एवं अन्य कीड़े लगने से एवं रात भर ठंड में रहने से कोई गंभीर इन्फेक्शन ना हो प्राथमिक उपचार किया गया और नवजात बच्चे को जिला अस्पताल रिफर किया गया

    बच्चा सुरक्षित है…

    धनोरा पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार धारा 93 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोषी माता-पिता की तलाश की गई जो कि दोषी पिता बबलू डांडोलिया तथा माँ राजकुमारी डांडोलिया ग्राम सिधौली थाना तामिया निवासी और अमरवाड़ा में रहकर ग्राम नांदनवाड़ी में प्राथमिक शाला में वर्ग 3 में शिक्षक है पूछताछ पर चौथी संतान होने से नौकरी से सस्पेंट (सेवा समाप्त) होने के डर
    से पत्नी के गर्भावस्था को छुपाते हुए स्वयं द्वारा घर में दिनांक 23.9.2025 को रात्री लगभग 3 बजे प्रसव कराकर बच्चे को जन्म दिया उक्त समय महिला राजकुमारी का स्वास्थ्य बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरवाड़ा में उपचार हेतु ले गया उपचार पश्चात घर वापस आने पर दोनों पति-पत्नी ने षड्यंत्र रचते हुए नवजात शिशु को नांदनवाड़ी के जंगल में लावारिस स्थिति में छोड़ दिया धनोरा पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

    गांव वालों का आरोप…

    आरोपियों को बचना चाह रही है पुलिस जब दोनों पति-पत्नी ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया तो दोनों पति-पत्नी के ऊपर मामला बनाना था और बच्चे को मारने की कोशिश की गई इसके तहत बीएनएस की धारा 109 भी आरोपियों के ऊपर धारा लगाना था लेकिन बीएनएस की धारा 93 के तहत मामला दर्ज किए ग्रामीणों ने पुलिस पर खाना पूर्ति करके मामले को रफा दफा करने की कोशिश की गई धनोरा के बुद्धिजीवियों का कहना है कि हम इसके खिलाफ शासन को ज्ञापन देंगे इस क्षेत्र में बहुत बड़ी घटना है और इस घटना के पुनरावृत्ति ना हो सके

    कल्याणी बरकडे sdop

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *