साल के जंगलों के बीच हुआ होम स्टे का उद्घाटन…

Chautha Sthambh

साल के जंगलों के बीच हुआ होम स्टे का उद्घाटन

पर्यटन ग्राम चोपना में हुआ होम स्टे का शुभारंभ

छिन्‍दवाड़ा (चौथा स्तंभ )साल के पेड़ों से हरा-भरा जंगल…सूरज की किरणों में चमकती ओस की बूंदें…उछल-कूद मचाते बंदरों का झुंड और मनभावन मोर का नृत्य…यह दृश्य था होम स्टे के लोकार्पण का, छिंदवाड़ा में पर्यटन ग्राम चोपना में प्राकृतिक सुंदरता के बीच बने ग्रामीण होम स्टे का उद्घाटन कलेक्टर श्री शीलेन्‍द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रिम कुमार, जुन्नारदेव एसडीएम सुश्री कामिनी ठाकुर, तामिया जनपद सीईओ सुश्री मोनिका झारिया, तहसीलदार श्री उमराज वालरे, डीएटीसीसी के नोडल अधिकारी श्री बलराम राजपूत, पर्यटन प्रबंधक श्री गिरीश लालवानी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

  मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा संस्था विलेज-वे के सहयोग से छिंदवाड़ा-भोपाल रोड पर बसे पर्यटन ग्राम चोपना में छह होम स्टे का निर्माण करवाया जा रहा है, इसमें तीन का शुभारंभ कलेक्टर ने किया। चोपना पहुंचे कलेक्टर व सीईओ जिला पंचायत का स्वागत परंपरागत रूप से किया गया और बाजे-गाजे के साथ उन्हें होम स्टे तक ले जाया गया। होम स्टे के लोकार्पण के बाद कलेक्टर श्री सिंह ने संचालकों को पर्यटकों से बेहतरीन व्यवहार करने के टिप्स दिए।

घी और मावे के लिए मशहूर है चोपना…कलेक्टर ने चखा मावा व घी- मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने विलेज-वे संस्था के साथ मिलकर चोपना में होम स्टे बनवाए हैं, यह गांव शुद्ध देशी घी और मावे के लिए प्रसिद्ध है। ग्रामीणों ने कलेक्टर के सामने मावा-घी रखा, जिसे उन्होंने भावपूर्ण रूप से चखा। साथ ही इसकी मार्केटिंग बड़े शहरों में करने और बड़े व्यापारियों को सप्लाई करने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

- Advertisement -
  • सडक़-बिजली-पानी की व्यवस्था हो सुचारू – कलेक्टर श्री सिंह ने पर्यटन ग्राम चोपना तक पहुंचने के लिए सडक़ को तीन माह के भीतर दुरूस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही बिजली व पानी की उपलब्धता के लिए अधिकारियों से बात की। ग्रामीणों ने मोबाइल नेटवर्क की समस्या कलेक्टर के सामने रखी, इसे जल्द ही ठीक करवाने का आश्वासन कलेक्टर द्वारा दिया गया।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *