छिन्दवाड़ा(चौथा स्तंभ) आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा जिले में भ्रमण के लिये केंद्रिय स्तर पर जिला प्रभारी व सहायक आयुक्त डॉ.रश्मि चौधरी को अधिकृत किया गया है। जिसके अंतर्गत जिला प्रभारी डॉ.रश्मि चौधरी द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत चिन्हित ग्रामों में भ्रमण के तहत आज जिले के विकासखंड चौरई के ग्राम कुकरई का भ्रमण किया गया।

आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत कुकरई ग्राम में ट्रांजिट वॉक कर जनजातीय समुदाय से आदि कर्मयोगी अभियान के बारे में जानकारी ली गई। ट्रांजिट वॉक के बाद कुकरई आदि सेवा केंद्र में लगभग 300 ग्रामीण उपस्थित थे। जिसमें ग्राम कार्य योजना एवं ग्राम विजन प्लान के बारे में ग्रामीणों से बिन्दुवार चर्चा की गई। तैयार की गई मॉडल कार्य योजना के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली गई। सभी मूलभूत आवश्यकताओं का समावेश ग्राम विजन प्लान में अवश्य समाहित करें। इस जानकारी से सभी उपस्थित विभागों के अधिाकरी/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।
जिला प्रभारी डॉ.चौधरी द्वारा ग्राम कार्य योजना एवं ग्राम विलेज प्लान अगामी वर्ष 2030 को ध्यान में रखते हुए बनाए जाने के लिये ग्रामीणों को बताया गया। भ्रमण के दौरान ग्रामीण जन शिक्षक, स्वास्थ कार्यकर्ता, वन विभाग के कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, संकुल प्राचार्य, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, क्षेत्र संयोजक, मण्डल संयोजक, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री सत्येंद्र सिंह मरकाम उपस्थित थे।
