परासिया के रावनवाड़ा में हुआ नगर वन का शिलान्यास…

Chautha Sthambh

परासिया के रावनवाड़ा में हुआ नगर वन का शिलान्यास…

सांसद ने वन अधिकारियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ किया पौधारोपण…

छिन्‍दवाड़ा (चौथा स्तंभ)
पश्चिम छिंदवाड़ा वनमंडल के अंतर्गत परासिया परिक्षेत्र की रावनवाड़ा बीट में आज रविवार को छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू के मुख्य आतिथ्य में नगर वन का समारोहपूर्वक शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर डीएफओ पश्चिम वनमंडल साहिल गर्ग, उपस्थित थे। नगर वन के शुभारंभ अवसर पर छिंदवाड़ा सांसद ने वन अधिकारी-कर्मचारियों, वन समिति सदस्यों एवं सीएम राइज स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ पौधारोपण किया। डीएफओ गर्ग ने मंचीय उद्बोधन के दौरान नगर वन को लेकर शासन की मंशा एवं प्रकृति संरक्षण व मानव जीवन में इसकी उपयोगिता के बारे में अवगत कराया।

डीएफओ गर्ग ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार नगर वन योजना के अंतर्गत विशेष पौधारोपण कराया जाना है। इसमें ओ टू पार्क, वाकिंग ट्रेल, साइकिल ट्रेक, नक्षत्र वन, औषधि वन, स्मृति वन, नमो वन बनाया जाएगा एवं 50 हेक्टेयर जमीन पर ईको पार्क बनेगा, इसमें नेचुरल प्लांटेशन का भी समावेश रहेगा। इस कार्यक्रम में एसडीओ परासिया विजेन्द्र खोब्रागडे, एसडीओ तामिया, परासिया परिक्षेत्र अधिकारी श्रीमती अलका भूरिया, उपस्थित रहे।

- Advertisement -
  • कार्यक्रम का मंच संचालन पीटीआई फिरोज खान द्वारा किया गया। वहीं आभार प्रदर्शन एसडीओ परासिया खोब्रागडे के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वनसंरक्षक छिंदवाड़ा वन वृत्त एवं वनमंडलाधिकारी पश्चिम छिंदवाड़ा के निर्देशन एवं एसडीओ परासिया के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र अधिकारी परासिया एवं अधीनस्थ स्टॉफ के द्वारा किया गया ।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *