उत्कृष्ट बालक छात्रावास हर्रई में चला स्वच्छता सेवा अभियान….

Chautha Sthambh

छात्रावास अधीक्षक ने बताया बच्चों को स्वच्छता के बिषय में..

छिन्‍दवाड़ा(चौथा स्तंभ) जिलें के हर्रई विकासखंड में संचालित उत्कृष्ट बालक छात्रावास में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत बच्चों को स्वच्छता ही सेवा के महत्व को बताया गया
शासन के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर2025 तक जिलेभर में ‘स्वच्छोत्सव’ थीम पर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

इसी तारतम्य में उत्कृष्ट बालक छात्रावास हर्रई को अधीक्षक काशीराम डेहरिया द्वारा छात्रावास के समस्त छात्रा एंव कर्मचारी के साथ आदिवासी उत्कृष्ट बालक छात्रावास हर्रई के छात्रावास के परिसर में साफ-सफाई का कार्य किया गया। उत्कृष्ट बालक छात्रावास हर्रई में भी साफ-सफाई एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिसमें छात्रावास के विद्यार्थी एंव सभी कर्मचारी एवं अधीक्षक सम्मिलित हुए।..

अधीक्षक ने बताया…
उत्कृष्ट बालक छात्रावास हर्रई के अधीक्षक ने बताया कि स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के बच्चों के तहत बच्चों ने श्रमदान किया, श्रमदान के तहत छात्रावास परिसर की साफ सफाई कक्षों की साफ सफाई एंव स्वच्छ पानी पीने के लिए छात्रावास में रखी गई टंकी की सफाई की गई, सभी छात्रों ने स्वच्छता सेवा पखवाड़ा में हिस्सा लिया एंव अपने परिसर को स्वच्छ रखने के लिए श्रमदान किया…

- Advertisement -
  • Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *