स्कूल का मध्यान भोजन बना बच्चों की जान का दुश्मन…

Chautha Sthambh

एमडीएस के खाने में निकली इल्ली…..

स्कूल में पहुंचा दिया धुन लगा अनाज
, चौरई के बगदरी का पूरा मामला…?

छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूल में बच्चों के लिए चल रही एमडीएम योजना एक बार फिर सवालों के धेरे में नजर आ रही है। पूरा मामला चौरई विकासखंड के बगदरी माध्यमिक शाला का है जंहा बच्चों को परोसी गई चावल की खीर में इल्ली निकलने से बच्चे भयवीत हो गयें, बच्चों के पालको को सूचना मिलने के बाद पालकों ने स्कूल में हंगामा कर दिया…

बच्चों के पालकों में आक्रोश…

- Advertisement -
  • जिसें ही घटना की सूचना मिली छात्रों के परिजन आक्रोशित हो उठे और स्कूल पहुँचकर जमकर हंगामा किया। साथ ही, जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

    सरस्वती स्वसहायता समूह द्वारा रोजाना मिड-डे मील उपलब्ध करता है….

    मिली जानकारी के अनुसार, बगदरी माध्यमिक स्कूल में सरस्वती स्वसहायता समूह द्वारा रोजाना मिड-डे मील उपलब्ध कराया जाता है। मंगलवार को बच्चों को पुड़ी और खीर परोसी गई थी। खाना खाते समय एक छात्र के निवाले में इल्ली दिखी। यह देखकर बच्चे भयभीत हो गए और तत्काल प्रधान पाठक को सूचना दी गई।

    शिक्षकों ने बच्चों को खाना खाने से रोका….

    शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को खाना खाने से रोक दिया और मामले की जानकारी एमडीएम अधिकारियों तक पहुँचाई। वहीं, परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने सीधे तौर पर उन्हें सूचना नहीं दी। उन्हें इस घटना का पता घर लौटे छात्रों से चला। इस पर परिजन भड़क गए और स्कूल में पहुँचकर हंगामा किया।

    एमडीएम प्रभारी सुधीर विश्वकर्मा ने बताया कि खाद्य सामग्री विभाग से एक सप्ताह पहले ही आई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्वालिटी मॉनिटर टीम मौके पर पहुँची और भोजन के नमूने लेकर जांच प्रारंभ कर दी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित जिम्मेदारों पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

    विभाग ने कार्यवाही करते हुए सरस्वती स्व सहायता समूह एवं चार रसोइयों को हटाया….

    स्कूल के बच्चों के खाने में इल्ली निकलने की धटना के बाद कार्रवाई करते हुए सरस्वती स्वसहायता समूह एवं चार रसोइयों को हटा दिया गया है..

    विजय पवार बीआरसी
    चौरई

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *