उमरानाला चौकी क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही मामले की जांच
छिदंवाडा (चौथा स्तंभ)मोहखेड़ थाना के उमरानाला चौकी क्षेत्र के एक घाटी में पलटे ट्रक को बाहर निकालने गई एक क्रेन अनियंत्रित होकर पलट गई इसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं अन्य चार लोग गंभीर बताये जा रहे है।

चौकी प्रभारी पारसनाथ आरमो ने बताया कि सोमवार की शाम सिल्लेवानी नागपुर मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे फंसे एक ट्रक को निकालने के दौरान ट्रक को उठाने पहुंची क्रेन क्रमांक एमपी28र् जेएन 0329 क्रेन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसकी चपेट में आने से एनएचआई के एक कर्मचारी नरेश पिता जवाहरलाल विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी सोनबद्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि क्रेन की चपेट में आने से अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दोनों व्यक्ति क्रेन ऑपरेशन में मदद कर रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही उमरानाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
