परासिया में किडनी फेल होने से तीन बच्चों की मौत,, 6 बच्चों को नागपुर रेफर किया गया…

Chautha Sthambh

परासिया ब्लाक में किडनी फेल होने से तीन बच्चों की मौत,, 6 बच्चों को नागपुर रेफर किया गया…

परासिया क्षेत्र में 5 से 10 सितंबर के बीच
बीमार हुए हैं 9 बच्चे 3 की मौत 6 नागपुर रेफर…

छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ ) मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिलें के परासिया विकासखंड में इन दिनों छोटे बच्चों को बुखार के बाद किडनी फेल होने से तीन बच्चों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैली हुई है, कोयलांचल में 5 साल से कम उम्र के बच्चों में अजीब बीमारी सामने आई है। जहां बुखार के बाद बच्चों की अचानक किडनी फेल हो रही है जिससे अभी तक तीन बच्चों की मौत हो गई है और 6 बच्चों को नागपुर रेफर किया गया है । 6 बच्चों का उपचार नागपुर में जारी है। जानकारी अनुसार परासिया के 2 निजी क्लीनिक में 5 सितंबर से 10 सितंबर के बीच 5 साल से कम उम्र के 7 बच्चे तेज बुखार से पीडि़त आए थे। उपचार के बाद इन बच्चों का बुखार उतर गया था। लेकिन ठीक होने के 24 घंटे बाद अचानक से एक के बाद एक सभी सातों बच्चों की किडनी फेल हो गई। जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई है बाकी बच्चों को नागपुर रेफर किया है । अभी 6 बच्चों का उपचार जारी है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैली हुई है। पीडि़त परिवार भी अचानक इतने गंभीर हो गए बच्चों को बचाने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं। बताया जाता है कि इन बच्चों का डायलिसिस लगातार जारी है। क्षेत्रों के बच्चे हैं गंभीर किडनी संबंधी बीमारी से अचानक घिरे ये बच्चे अलग-अलग इलाके और अलग-अलग परिवारों के हैं, लेकिन इनमें से अधिकांश का उपचार परासिया की दो निजी क्लीनिकों में हुआ था। इसके बाद से ही सभी किडनी संबंधी रोग से ग्रसित हो गए।…

कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने बताया….

- Advertisement -
  • छिंदवाड़ा कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने बताया की इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है इसमें पूरी मॉनिटरिंग की जिसमें परासिया जिसमें एसडीएम बीएमओ एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.नरेश गोन्नाडे निगरानी बनाए रखे हुए हैं और विकासखंड परासिया के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जो संभावित बुखार केसो का विभाग के द्वारा सर्विलेंस कार्य किया गया, जिसमें 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का सर्वे का कार्य लगातार जारी है, जिसमें दो दिन से अधिक बुखार के साथ असामान्य व्यवहार एवं झटके वाले बच्चों को पहचान करके उन्हें नजदीक के सिविल हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला अस्पताल में भर्ती कर ऑब्जरवेशन तथा रक्त के सैंपल एवं उपचार करने की व्यवस्था विभाग द्वारा की गई है। पिछले तीन दिनों में विभाग इस दिशा में लगातार कार्य कर रहा है
    वही कलेक्टर शैलेंद्र सिंह ने आम जनता से सहयोग की अपील की है उपरोक्त इन सावधानियां का पालन करते हुए अपने आप को एवं बच्चों को सुरक्षित एवं स्वस्थ रखें।

    एसडीएम- बीएमओ ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, ली जानकारी..

    परासिया क्षेत्र के निजी अस्पताल में इलाज के बाद बच्चों में किडनी संबंधित रोग सामने आ रहे है।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *