सांधुओं से भरी कार अनियंत्रित होकर गहरे कुएं में गिरी,तीन लोग सुरक्षित निकाले गए, तीन की मौत…एक की तलाश जारी..

Chautha Sthambh

सांधुओं से भरी कार अनियंत्रित होकर गहरे कुएं में गिरी,
तीन लोग सुरक्षित निकाले गए, तीन की मौत…एक की तलाश जारी

छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिलें में आज एक बडा हादसा हो गया जंहा सांधुओ से भरी एक बेलोरो अनियंत्रित होकर कुंआ में गिरी जिसमें सात साधु सवार थे जिसमें तीन लोगो सुरक्षित निकला गया और तीन की मौत हो चूकि है एक की तलाश जारी है…

छिंदवाड़ा बैतूल नेशनल हाईवे की घटना…

आज छिंदवाड़ा बैतूल हाईवे पर टेमनी खुर्द गांव के पास कार अनियंत्रित होकर गहरे कुएं में गिर गई। कार में सात लोग सवार थे, जिनमें से तीन को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल लिया, तीन की मौत हो चूकि है एक अभी भी फंसा हुआ है पुलिस-प्रशासन और ग्रामीण मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।

- Advertisement -
  • हादसे के बाद मचा हड़कंप….

    हादसे के तुरंत बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना देर किए कुएं के भीतर रस्सियां डालकर फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। इस दौरान किसी तरह तीन लोगों को सुरक्षित बाहर लाया जा सका। लेकिन कार गहराई तक डूब चुकी थी और उसमें फंसे चार लोगों को निकालना बेहद मुश्किल हो गया। जब कार को निकला गया तो इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है, एक की तलाश जारी है

    पुलिस और प्रशासन जुटा रेस्क्यू में

    सूचना मिलते ही सांवरी चौकी प्रभारी मुकेश द्विवेदी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस जवान रस्सियों और अन्य उपकरणों की मदद से कुएं में उतरकर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, प्रशासन ने भी राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। स्थानीय लोग भी पूरी ताकत से पुलिस की मदद कर रहे हैं।

    कुएं पर जुटी भीड़, आंखों में चिंता…

    घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर रेस्क्यू कार्य में सहयोग किया। कुएं के चारों ओर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। हर किसी की निगाहें इस बात पर टिकी थी की लोग किसी तरह बचा लिया जाए लेकिन तीन लोगों की मौत हो चूकि है और एक अभी भी फंसा हुआ है जिसको निकलने की कोशिश की जा रही है… जिला अस्पताल के डाँक्टर ने इस की पुष्टि की

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *