ट्रांसफर रोकने लगाया प्रभारी मंत्री का फर्जी लेटरहेड…
छिंदवाड़ा के तामिया ग्राम के सहायक सचिव दिनेश साहू ने किया फर्जीवाड़ा..
जिला पंचायत सीईओ ने कराई FIR..
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ)छिंदवाड़ा में फर्जी हस्ताक्षर के मामले लगातार सामने आ रहे हैं एक बार फिर जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर के जरिए ट्रांसफर रुकवाने का मामला सामने आया है जिसके बाद फिर करने के निर्देश दिए हैं दरअसल छिंदवाड़ा जिले के तामिया जनपद के ग्राम पंचायत तामिया के रोजगार सहायक दिनेश साहू का स्थानांतरण को निरस्त करने को लेकर एक पत्र जारी हुआ था जिसमें मंडल अध्यक्ष के लेटर पैड का जिक्र था जिसमें लिखा था कि रोजगार सहायक का तबादला निरस्त किया जाए लेटर सामने आने के बाद जिला पंचायत के अधिकारियों ने लेटर की जांच करने और फिर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि जिला पंचायत छिंदवाड़ा कार्यालय से पत्र प्राप्त हुआ है और कार्रवाई करने के अनुरोध किया गया है इसमें यह बात सामने आई है कि दिनेश साहू के स्थानांतरण को लेकर गलत तरीके से लेटर पैड जारी किया गया है इसको लेकर जांच की जा रही है और जांच के उपरांत जो भी सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी

दरअसल प्रभारी मंत्री राकेश सिंह छिंदवाड़ा प्रवास पर ये इस दौरान उनके समक्ष रोजगार सहायक दिनेश साहू की शिकायत पहुंची इस शिकायत के दौरान प्रभारी मंत्री के आदेश पर ट्रांसफर रुकवाने की बात भी सामने आई प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने जैसे ही लेटर पेड में अपने फर्जी हस्ताक्षर देखे उन्होंने इस फर्जी आदेश को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जाहिर की तथा इस मामले में दोषी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है
आशीष धुर्वे कोतवाली थाना प्रभारी छिंदवाड़ा

