सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री मरकाम ने विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को विषयवार दिया मार्गदर्शन
छिन्दवाड़ा/ सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग छिन्दवाड़ा श्री सतेन्द्र सिंह मरकाम द्वारा आज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न संस्थाओं कन्या शिक्षा परिसर बिछुआ, उत्कृष्ट विद्यालय बिछुआ, सांदीपनि विद्यालय बिछुआ एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सिंगारदीप का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में क्रमशः कन्या शिक्षा परिसर बिछुआ के कक्षा 11वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से चर्चा की गई, जिसमें उनके द्वारा किये गये विषयवार अध्यापन के संबंध में सुझाव एवं मार्गदर्शन दिया गया।

इसी प्रकार सांदीपनि विद्यालय खमारपानी में आदि कर्मयोगी योजना के अंतर्गत क्लस्टर के संबंध में चर्चा की गई एवं छात्र-छात्राओं को योजना से संबंधी संपूर्ण जानकारी दी गई। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सिंगारदीप में भी 12वीं के छात्र-छात्राओं के समक्ष संबंधित विषय के शिक्षकों को स्थानीय भाषा एवं सरल तरीके से छात्र-छात्राओं के अध्यापन के लिये रूचि लेने से संबंधित निर्देश प्रदान किये गये।

विज्ञान विषयों पर अध्ययन के लिए शासन द्वारा निर्धारित सिलेबस एवं कक्षा 12वीं के बाद नीट, जेईई, आईसीएआर आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये मार्गदर्शन दिया गया है।

