अर्पण संस्था द्वारा शिक्षकों के प्रशिक्षण में शराब पीकर पहुंच रहे शिक्षक…

Chautha Sthambh

अर्पण संस्था द्वारा शिक्षकों के प्रशिक्षण में शराब पीकर पहुंच शिक्षक…
शराब के नशे में धुत शिक्षक ने मचाया हंगामा…

छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ ) जिले के चौरई के उत्कृष्ट विद्यालय में अर्पण सस्था द्वारा शिक्षकों का प्रशिक्षण रखा गया था जिसमें एक शिक्षक शराब पीकर प्रशिक्षण में पहुंचा और खूब हंगामा किया…
इन दिनों मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों की जो तस्वीरें सामने आ रही है वो शर्मशार करने वाली है। कहीं शिक्षक शराब के नशे में बी आर सी कार्यालय चौरई में अर्पण संस्था द्वारा प्रशिक्षण रखा गया था, जिसमें गोपालपुर प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक शराब के नशे में पहुंचकर खूब हंगामा किया, जिसके बाद बीआर सी चौरई ने पुलिस को बुलाकर शिक्षक की एम एल सी करा.।


शराबी शिक्षक बच्चों के भविष्य कर रहे खराब…
इन दिनों जिलें के कई स्कूल में शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंच रहे हैं जिसके कारण बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है ऐसे ही एक मामला आज चौरई के उत्कृष्ट विद्यालय में चल रहा अर्पण संस्था द्वारा शिक्षकों प्रशिक्षण में देखने को मिला…
ऐसे में शराबी शिक्षक कैसा बच्चों का भविष्य तैयार करेंगे ये बड़ा सवाल है।

सरकारी स्कूल के शिक्षक शराब में टल्ली होकर पहुंचा प्रशिक्षण में…

- Advertisement -
  • आज चौरई उत्कृष्ट विद्यालय में पूरे ब्लॉक के शिक्षकों का प्रशिक्षण रखा गया था जिसमें प्राथमिक शाला गोपालपुर के शिक्षक शवण कुमार तेकाम शराब में टल्ली होकर प्रशिक्षण में पहुंच गया और सभी शिक्षक और बीआरसी के साथ गाली गलौज करने लगा, शिक्षक को समझाने के बाद भी नहीं मना जिसके बाद बीआरसी ने पुलिस को बोलकर शिक्षक की एम एल सी कराई गई है और शिक्षक के निलंबन होते डीईओ को प्रतिवेदन भेजा गया…
    शिक्षक कर रहे बच्चों का भबिष्य खराब…

    जिलें आज सबसे बड़ा सवाल यह है कि बच्चों के भविष्य को गढ़ने वाले शिक्षक जब शराब के नशे में धुत्त होकर शिक्षा के पावन मंदिर में बच्चों को तालीम देंगे तो बच्चों का भविष्य कैसा होगा? शिक्षक पर बच्चों और देश का भविष्य गढ़ने की जिम्मेदारी होती है ऐसे में शिक्षक जब शराब के नशे में स्कूल पहुचेंगे तो स्थिति क्या होगी इसका अंदाजा बखूबी लगाया जा सकता है।…

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *