म.प्र. शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह का छिंदवाड़ा आगमन…

Chautha Sthambh

म.प्र. शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह का छिंदवाड़ा आगमन…

छिन्दवाड़ा (चौथा स्तंभ) म.प्र. शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह 16 सितंबर 2025 को रात्रि 8 बजे सर्किट हाउस जिला छिंदवाड़ा पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। प्रभारी मंत्री श्री सिंह 17 सितंबर 2025 को प्रात: 10 बजे नव निर्मित अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय छिंदवाड़ा का लोकार्पण कर 10:30 बजे दशहरा मैदान पोलाग्राउण्ड छिंदवाड़ा में विशाल स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे तथा दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सीधे प्रसारण के माध्यम से उद्बोधन कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री श्री सिंह नगरपालिक निगम जोन कार्यालय चंदनगांव छिंदवाड़ा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण करेंगे। प्रभारी मंत्री श्री सिंह नागपुर रोड छिंदवाड़ा स्थित एफडीडीआई के ऑडिटोरियम हॉल में पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा का दीक्षा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में सहभागिता करेंगे तथा दोपहर 1:30 बजे छिंदवाड़ा से चौरई के लिये प्रस्थान करेंगे। प्रभारी मंत्री श्री सिंह दोपहर 2 बजे स्टेडियम ग्राउंड चौरई में जनपद पंचायत चौरई, नगरपालिका परिषद चौरई एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे तथा दोपहर 3 बजे चौरई से अगासी, तहसील कटंगी, जिला बालाघाट के लिये प्रस्थान करेंगे

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *