हिंदुस्तान की धड़कन है हिंदी : बंटी विवेक साहू
हिंदी दिवस के अवसर पर सांसद और अन्य प्रमुख अतिथियों ने किया शिक्षकों का सम्मान…
सांसद ने शिक्षक शिक्षिकाओं पर फूल बरसा कर उनका स्वागत किया…
छिन्दवाड़ा(चौथा स्तंभ) छिंदवाड़ा/ पांढुर्णा संसद विवेक बंटी साहू ने कहा आज का दिन हम सभी के लिए गर्व का दिन है। पूरे देश को एक रखने वाली भाषा हिंदी का दिन है। सांस्कृतिक विविधताओं से भरे देश भारत में हिंदी दिवस की अपनी एक अहमियत है। हिंदी अलग-अलग क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों के दिलों की दूरियों को मिटाती है और सभी को एकता के सूत्र में बांधे रखती है। हिंदी केवल हमारी मातृभाषा ही नहीं बल्कि यह राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। हिंदी दिवस का दिन हर भारतीय नागरिक के लिए गर्व करने के पल हैं। उक्त आशय के उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने हिंदी दिवस के अवसर पर चंदनगांव स्थित चंद्रप्रभा लॉन में गुरुजनों को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए।

इस अवसर पर कार्यक्रम को पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उईके, कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, महापौर विक्रम अहके और जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कार्यक्रम में मौजूद सभी गूरूजनों का पुष्पवर्षा कर हार्दिक स्वागत किया। कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू सहित पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उईके, कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह और महापौर विक्रम अहके ने सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में आयोजित इस गरिमामयी आयोजन में मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता जागेंद्र अल्डक, मनोज सक्सेना, चंद्रभान देवरे, पंडित राम शर्मा, पार्षद श्रीमती शिवानी बंटी सक्सेना, बलराम साहू, राजू नरोटे, अलकेश लांबा, रिजवान कुरैशी, पंकज पाटनी, विश्वेंद्र सिंह बैस सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

