किसानों के लिए खुशखबरी, इस बार मक्का भी समर्थन मूल्य पर खरीदी करेगी सरकार…

Chautha Sthambh

किसानों के लिए खुशखबरी, इस बार मक्का भी समर्थन मूल्य पर खरीदी की सरकार…

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं मक्का उपार्जन हेतु किसान पंजीयन 15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक..

छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ)
मध्यप्रदेश शासन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं मक्का उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की प्रक्रिया 15 सितंबर से प्रारंभ होगी, जो 10 अक्टूबर 2025 तक संचालित की जाएगी। इस अवधि में जिले के किसान पंजीयन करा सकेंगे।

   शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार किसान स्वयं अपने मोबाइल से घर बैठे नि:शुल्क पंजीयन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय तथा सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर भी नि:शुल्क पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही एमपी किसान एप के माध्यम से भी पंजीयन किया जा सकेगा।

   इसके अलावा एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र तथा निजी साइबर कैफे पर सशुल्क पंजीयन की व्यवस्था रहेगी। किसान पंजीयन से पूर्व अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराएं तथा आधार संख्या का प्रविष्टि कराएं। साथ ही गिरदावरी में दर्ज रकबा एवं फसल का मिलान किया जाएगा।

   निर्देशानुसार संबंधित पंचायत एवं तहसील स्तर पर तकनीकी रूप से दक्ष कर्मचारी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि पंजीयन कार्य में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पंजीयन कार्य करने वाले संचालकों को ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन हेतु आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को निर्धारित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *