धरती आबा ग्राम उत्कृष्ट अभियान में लापरवाही करने वाला प्राथमिक शिक्षक निलंबित….

Chautha Sthambh

धरती आबा ग्राम उत्कृष्ट अभियान एंव वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश के अवहेलना करने पर प्राथमिक शिक्षक निलंबित….

समीक्षा बैठक में अभद्र एवं अशिष्ट व्यवहार करने पर प्राथमिक शिक्षक संजय नामदेव को किया गया निलंबित…

छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) जिलें के जनजातीय विभाग में इन दिनों शिक्षकों की मनमानी चरम सीमा पर है, जनजाति विभाग में पदस्थ शिक्षक इन दोनों अधिकारी के आदेशों को ठेका दिखाते नजर आ रहे हैं, इसका मुख्य कारण है राजनेताओं का संरक्षण के कारण शिक्षक लापरवाही करने से भी नहीं चूंक रहे है…
ऐसा ही मामला हर्रई विकासखंड में प्रकाश में आया जंहा शिक्षक अधिकारी को नहीं मान रहे हैं, इससे यही कहा जा सकता है कि हर्रई विकासखंड में पदस्थ
शिक्षक बेलगाम हो चुके हैं और वरिष्ठ अधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं,

शिक्षक वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा दिए गए आदेश की कर रहे अवहेलना….

- Advertisement -
  • ऐसा ही मामला देखने को मिला हर्रई विकासखंड के पिपारियाकला संकुल केंद्र बटकाखापा में पदस्थ शिक्षक संजय नामदेव के द्वारा धरती आबा ग्राम उत्कृष्ट अभियान के तहत सौपे गए शासकीय दायित्वों ने निर्वहन में लापरवाही करने एंव वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश की अवहेलना करने, समीक्षा बैठक में अभद्र एवं अशिष्ट व्यवहार करने तथा शासकीय कार्यों की आलोचना कर अन्य कर्मचारियों को गुमराह करने संबंधित कृत्य किए जाने के फलस्वरुप, उनका कृत्य कदाचरण की श्रेणी में आता है..

    प्राथमिक शिक्षक संजय नामदेव हुआ निलंबित…..

    वरिष्ठ अधिकारी के दिए गए निर्देशों के अवहेलना एंव शासकीय कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही एवं शासकीय कर्तव्यों के निर्माण में उदासीनता का घोतक है एंव मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम-3 के उपनाम (1) तीन के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है इसलिए संजय नामदेव प्राथमिक शिक्षक, शा० प्रा०शा०पिपरियाकला संकुल केंद्र बटकाखापा विसख हर्रई के उक्त लापरवाही पूर्ण कृत्य के लिए, मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय भोपाल यो परिपत्र कमांक सी-6-7/96/3/एक भोपाल दिंनाक 23-05-1996 में प्रदत्त किए गरी अधिकारो के तहत्, श्री संजय नामदेव प्राथमिक शिक्षक, शा० प्रा० शा० पिपरियाकला संकुल केंद्र बटकाखापा विख हर्रई, को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के नियम-09 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है

    प्राथमिक शिक्षक संजय नामदेव प्राथमिक शिक्षक, शा०प्रा० शा० पिपरियाकला संकुल केंद्र बटकाखापा विख हर्रई को निलंबन उपरांत, उनका मूख्यालय बीईओ कार्यालय विछुआ नियत किया जाता है। श्री संजय नामदेव निलंबित प्राथमिक शिक्षक, शा०प्रा० शा० पिपरियाकला संकुल केंद्र बटकाखापा विख हर्रई को निलंबन अवधि में, नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा ।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *